काशी में रहने वाले महाष्टा मुरासी का दावा है कि उनकी उम्र 181 वर्ष है और वह दुनिया के सबसे उम्रदराज इन्सान हैं। जी हां, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मौत उनको भूल चुकी है। उनकी उम्र को साबित करने वाले कई दस्तावेज उनके पास मौजूद हैं।
NBT के मुताबिक, माना जाता है कि मुरासी का जन्म वर्ष 1835 में बेंगलूरू में हुआ था। 1903 में वह काशी रहने आ गए, तब से यहीं के होकर रह गए हैं। अगर जन्म की इस तारीख पर विश्वास किया जाए तो मुरासी का जन्म 1857 की क्रान्ति और अमेरिकन सिविल वॉर (1861-65) से पहले हुआ था।
मुरासी का कहना है कि उन्होंने 122 साल की उम्र (वर्ष 1957) तक काम किया। वह जूता बनाने का काम किया करते थे।
मुरासी के नाती-पोतों को भी मरे हुए कई साल हो गए।