आपने कछुए बहुत देखे होंगे, लेकिन जिस कछुए की बात हम करने जा रहे हैं, वह खास है। जी हां, इसे सोशल मीडिया में दुनिया का सबसे बड़ा कछुआ होने का तगमा दिया जा रहा है।
समुद्र के किनारे लोगों ने जब लोगों ने दुनिया के सबसे बड़े चमड़े वाले कछुए को बीच के किनारे बैठे हुए देखा तो वो हैरान रह गए। यह घटना फ्लोरिडा बीच पर हुई है।
Advertisement
इसे देखने वालों की भीड़ लग गई और लोग इसका विडियो बनाने में जुट गए। हालांकि, यह विशाल कछुआ अपनी धुन में समुद्र की तरफ आगे बढ़ रहा था। बीच पर कुछ देर तक आराम करने के बाद यह खुद समुद्र में उतर गया और दूर चला गया।
इस विशाल कछुए का विडियो आप यहां देख सकते हैं।
Advertisement