कहते हैं अगर खानपान सही हो, हेल्थी डाइट ली जाए तो एक इंसान 100 साल से भी ज्यादा जी सकता है। दुनियाभर में कई ऐसी जगह हैं, जहां 100 साल से भी ज्यादा उम्र तक लोग जीते हैं। ऐसे लोगों के खान-पान का निरीक्षण कर कई खाद्य और पोषण विशेषज्ञों ने विशेष डाइट तैयार किया है, जिसका अगर नियमित तौर पर पालन किया जाए तो कोई भी स्वस्थ और लंबी जिंदगी जी सकता है।
1. हुंजा डाइट
पाक अधिकृत कश्मीर के हुंजा लोग इस डाइट का पालन करते हैं। हुंजा प्रजाति के लोग औसतन 120 साल की उम्र तक ज़िंदा रहते हैं। इस डाइट में सूखे मेवे, ताज़ी सब्जियां, अंगूर, साबुत अनाज, बीन्स और नट्स शामिल होता है। इस डाइट का पालन करने वाले लोग मीट, जंक फ़ूड का सेवन न के बराबर करते हैं।
2. ओकिनावा डाइट
ये जापान में 100 साल से ज्यादा जीने वाले लोगों की डाइट है। ये मोटापे और कई बिमारियों से बचाकर उम्र लंबी करने में मददगार होती है।इसमें साबुत अनाज, फल सी फ़ूड, बीन्स, नट्स शामिल होता है।
3. वेजीटेरियन डाइट
इसमें मुख्य रूप से हरी सब्जियां शामिल होती है। इससे मोटापा डायबिटीज, कैंसर, आर्थराइटिस जैसी बिमारियों से बचाव होता है। इस डाइट में सब्जियां, फल, बीन्स, नट्स डॉयफ़्रूइट्स शामिल है और अंडा, मांस, दूध के उत्पाद से बनी चीजों का सेवन नहीं किया जाता है।
4. लो कैलोरी डाइट
इस एंटी एजिंग डाइट में कम से कम कैलोरी वाले आहार लिए जाते हैं, जो गंभीर बिमारियों से बचाव कर लंबी उम्र देने में सहायक है। इसमें हरी सब्जियां, कम वसा वाला भोजन, सब्जियों का रस लिया जाता है। इस डाइट में मांस, तेल, जंक फ़ूड को न के बराबर लिया जाता है।
5. ओर्निश डाइट
ओर्निश डाइट का सेवन कर बीपी, कोलेस्ट्रॉल, मोटापा, दिल से सम्बंधित बिमारियों की समस्या से बचाव होता है। इसमें बीन्स, दालें, फल, अनाज और कम वसा वाले दूध के उत्पाद शामिल होते हैं। मांस, मछली, तेल, चीनी का इस्तेमाल कम किया जाता है।
6. रॉ फ़ूड डाइट
रॉ फ़ूड डाइट में 75 प्रतिशत तक कच्चा खाना शामिल होता है, जो कि वजन कम करने में सहायक माना जाता है। इसमें फल, सलाद, नट्स, अंकुरित अनाज, शहद, जूस शामिल होता है। इस डाइट में चीनी, मांस, मछली अंडा, पका अनाज जैसी चीजों से दूर रहा जाता है।
7. लो ग्लायसेमिक डाइट
इस डाइट में कम कार्बोहाइड्रेट वाला भोजन शामिल होता है, जिससे ब्लड शुगर का स्तर सामान्य रहता है। डायबिटीज और दिल की बीमारी से बचाव करती इस डाइट में साबुत अनाज, हरी सब्जियां, ताजे फल और बीन्स शामिल होते हैं।
8. मैक्रोबायोटिक डाइट
इसमें जापानी बुद्धिज़्म के सिद्धांत पर आधारित नॉन टॉक्सिक फ़ूड शामिल किये जाते हैं। इससे कैंसर और कई बिमारियों से बचाव होता है। इस डाइट में फलों और सब्जियों के जूस, कच्चा अनाज, मछली, चाय शामिल है। वहीं आलू, टमाटर, मिर्च, अंडे, मांस, दूध के उत्पादों को सेवन नहीं किया जाता है।
9. एलर्जी अवोइडेंस डाइट
इसमें एलर्जी पैदा करने वाले उत्पादों का सेवन नहीं किया जाता है, जिसमें गेंहू, अंडा, मांस, मूंगफली, सोया उत्पादों को नहीं लिया जाता है। इसमें एप्पल, नाशपाती, चावल बीन्स शामिल होते है।
10. पालियो डाइट
इस आहार में कार्बनिक खाना, फल, सब्जियां, नट्स, खासतौर पर बीज वाले फल और सब्जियां शामिल है। अनाज, दूध से बनी चीजें इस्तेमाल में कम लाईं जाती हैं।