दुनिया में सबसे तेज रफ्तार बुलेट ट्रेन अब चीन में दौड़ने लगी है। इस ट्रेन की स्पीड 400 किलोमीटर प्रतिघंटा है।
यह ट्रेन हवा से बातें करती है और इसका नाम रखा गया है फुक्सिंग।
यह तस्वीर ट्रेन के अनावरण के वक्त की है।
यह ट्रेन खास है। इसमें ऐसा म़ॉनिटरिंग सिस्टम लगाया गया है जो आपातकालीन परिस्थिति पर नजर रखेगा। खराब स्थिति की जानकारी मिलते ही इसकी रफ्तार खुद ब खुद कम हो जाएगी।
साथ ही इसमें लगे रिमोट डाटा ट्रांसमिशन के जरिए ट्रेन की रियल टाइम सूचना मिलेगी। चीन की अर्थव्यवस्थआ और सामाजिक विकास को देखते हुए बुलेट ट्रेन्स बेहद महत्वपूर्ण हैं।
यह ट्रेन फिलहाल बीजिंग-शंघाई रूट पर दौड़ेगी। यह चीन के व्यस्ततम रेल रूट्स में से एक है। इस पर प्रतिदिन 5 लाख से अधिक यात्री यात्रा करते हैं।
चीन में दुनिया का सबसे बड़ा 1,22,000 किलोमीटर का रेल नेटवर्क है। यह दुनिया के कुल रेल नेटवर्क के 60 फीसदी के करीब है।