साल 2017 की सबसे चर्चित शादी रही विराट-अनुष्का की शादी को करीबन तीन महीने हो गए हैं। 11 दिसंबर 2017 को शादी के बंधन में बंधे विरूष्का से जुड़ी एक खबर ट्विटर पर छाई हुई है।
बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा से शादी के बाद, कोहली मुंबई आकर शिफ्ट हो गए हैं। हाल ही में उन्होंने अपने नए घर की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर शेयर की थी।
Where else would you wanna be when you have such a stunning view from home! 😇♥️ pic.twitter.com/u4LfeXmQ11
— Virat Kohli (@imVkohli) March 8, 2018
कोहली सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। हाल ही में उन्होंने ऐसा ट्वीट किया, जिसके बाद उनके फैंस पूछ रहे हैं कि क्या विराट कोहली जल्द ही पापा बनने वाले हैं?
दरअसल, हुआ कुछ यूं कि कोहली ने ट्वीट कर लिखा – इस समय बहुत कुछ हो रहा है…जल्द ही आप सबको बताऊंगा।
There’s a lot that’s happening right now. Fill you guys in real soon! 👌
— Virat Kohli (@imVkohli) March 9, 2018
विराट के इस ट्वीट के बाद फैंस एक के बाद एक ट्वीट कर अनुष्का के प्रेगनेंट होने की कयास लगा रहे हैं।
गौरतलब है कि इटली में शादी रचाने के बाद यह जोड़ा फिनलैंड में हनीमून मनाने के लिया गया था। अब कोहली के इस ट्वीट ने उनके फैंस के साथ-साथ अनुष्का के फैंस के मन में खलबली तो मचा ही दी है।