आजकल बॉलीवुड स्टार से ज़्यादा फेमस तो उनके बच्चे हो रहे हैं। अब तैमूर को ही देख लीजिए वो अभी दो साल के भी नहीं हुए हैं और हर दिन मीडिया की सुर्ख़ियों में छाए रहते हैं। फ़ोटोग्राफ़र्स सैफ़ और करीना से ज़्यादा तैमूर की क्यूट फोटोज़ के लिए बेताब रहते हैं। तैमूर अपनी उम्र के बाकी सभी स्टार किड़्स में सबसे ज़्यादा पोपुलर हैं तभी तो उनकी फ़ोटोज़ अभी से बिकनी शुरू हो गई हैं।
किसी सेलिब्रिटी के घर जन्म लेने पर बच्चा खुद-ब-खुद सेलिब्रिटी बन जाता है और ऐसा ही कुछ सैफ़ और करीना के लाडले तैमूर के साथ भी हुआ है। आए दिन तैमूर की क्यूट फ़ोटोज़ सोशल मीडिय पर वायरल होती रहती है और वो भी फ़ोटोग्राफ़र्स को आराम से पोज़ देते रहते हैं,
लेकिन आपको ये जानकर हैरानी होगी अभी से तैमूर की एक तस्वीर 1500 रूपये में बिक रही है। जी हां, इस बात के बारे में खुद सैफ़ अली खान ने बताया।
बेटी सारा के साथ करण जौहर के चैट शो ‘कॉफ़ी विद करण’ में सैफ़ ने ये बात कही। सैफ़ ने बताया सोशल मीडिया पर तैमूर की जो तस्वीरें वायरल होती हैं उनकी एक फ़ोटो की कीमत 1500 रुपये होती है।
उन्होंने चैट शो में आगे बताया इस बात के बारे में उन्हें खुद पता नहीं था, बल्कि उनके ससुर रणधीर कपूर ने उन्हें बताया फ़ोटोग्राफ़र्स तैमूर की एक फ़ोटो के लिए 1500 रुपए लेते हैं। सैफ़ ने शो में करण से मज़ाक में कहा तैमूर के ज़रिए अगर वो भी कमाई करना चाहे तो उन्हें कोई दिक्कत नहीं होगी।
तैमूर का जबसे जन्म हुआ है वो ज़बरदस्त लाइमलाइट में हैं। फ़ोटोग्राफ़र्स उन्हें कैमरे में कैद करने के लिए हमेशा बेताब दिखते हैं। छोटी सी उम्र में वो कुछ ज़्यादा ही फेमस हो गए हैं। आप तैमुर की पॉपुलैरिटी का अंदाज़ा इससे लगा सकते हैं अब तो मार्केट में तैमूर के नाम का सॉफ्ट टॉय भी आ चुका है।
सैफ़ और करीना के लाडले तैमूर अपनी मां को अम्मी और सैफ को अब्बा तो कभी सर कहकर बुलाते हैं। अपनी बड़ी बहन सारा के साथ भी उनकी बॉन्डिंग काफ़ी अच्छी है। तैमूर को देखकर तो यही लगता है उनका करियर अभी से डिसाइड हो चुका है, वो बॉलीवुड के अगले सुपरस्टार बनेंगे।