आपने हर दिन सुबह सूरज को उगते और शाम को ढलते देखा है, लेकिन क्या कभी सोचा कि यदि किसी दिन सूरज ढले ही न तो क्या होगा। मान लीजिए अगर रात ही न हुई तो? आपको हर दिन रात का इंतज़ार होता है क्योंकि रात को आप दिनभर की थकान और तनाव भूलकर चैन की नींद सोते हैं, लेकिन कभी अगर रात नहीं हुई तो क्या होगा। ऐसा हमारे देश में भले ही संभव न हो, मगर दुनिया के कई देशों में ऐसा होता है। यकीन न हो तो पूरी खबर पढ़ लीजिए।
1. कनाडा
नॉर्थ अमेरिका का खूबसूरत देश कनाडा ऐसी ही जगहों में से एक है जहां महीनों तक सूरज नहीं डूबता यानी रात नहीं होती है। लंबे समय तक बर्फ से ढंके रहने वाले इस देश के उत्तरी-पश्चिम इलाके में गर्मियों के मौसम में लगभग दो महीनों तक रात नहीं होती यानी सूरज ढलता ही नहीं है। सोचकर ही आपको अजीब लग रहा होगा न, लेकिन यहां के लोगों को तो इसकी आदत पड़ चुकी है।
2. फिनलैंड
झीलों के इस खूबसूरत देश में भी दो से तीन महीने तक सूरज देवता अस्त नहीं होते। अपनी सुदरंता के लिए पर्यटकों के बीच मशहूर इस देश में गर्मी के मौसम में करीब 70-75 दिनों तक पूरी रात नहीं होती है यानी आसमान मे हरदम सूरज दिखता है।
3. अलास्का
ग्लेशियरों वाला अलास्का भी बेहद सुंदर है और घूमने के लिए ये जगह परफेक्ट है। अलास्का कभी रूस का हिस्सा हुआ करता था। अमेरिका ने इसे 1867 में रूस से खरीदा था। यहां मई से जुलाई तक सूर्य अस्त नहीं होता है। इन तीन महीनों में रात में सूरज की मद्धम रोशनी में ग्लेशियरों की खूबसूरती और निखर जाती है।
4. नॉर्वे
उत्तरी ध्रुव पर स्थित ये देश बेहद ठंडा और बर्फ से ढका हुआ है। यहां साल में एक बार ऐसा होता है जब सूरज नहीं ढलता। यहां मई से लेकर जुलाई के बीच 76 दिनों तक लगातार दिन रहती है। यदि आप भी रोमांच का अनुभव करना चाहते हैं तो इस दौरान नॉर्वे की सैर कर आएं।
5. स्वीडन
इस देश में 100 दिन तक सूरज नहीं ढलता यानी यहां 100 दिनों तक रात नहीं होती। मई से अगस्त के बीच सूरज लगातार आसमान में चमकता रहता है। यदि कभी सूरज ढलता भी है तो आधी रात में और सुबह 4 बजे तक वापस निकल आता है।
6. आइसलैंड
यूरोपीय महाद्वीप में ग्रेट ब्रिटेन के बाद आइसलैंड ही सबसे बड़ा आईलैंड यानी द्वीप है। यहां भी कई महीनों तक लोगों को रात के दर्शन नहीं होते हैं। यहां 10 मई से लेकर जुलाई के आखिर तक सूर्य अस्त नहीं होता है।