सर्दी के मौसम में बर्फ की कल्पना तो हम करते हैं, लेकिन क्या आपने कभी रेगिस्तान में बर्फ की बारिश के बारे में सुना है? यह निश्चित रूप से आश्चर्यजनक घटना है। ऐसा ही गजब हुआ है सऊदी अरब में।
जी हां, सऊदी अरब में बर्फ की बारिश हुई है और यह लोगों के लिए राहत लेकर आई है।
विशेषज्ञ मानते हैं कि जलवायु परिवर्तन की वजह से सऊदी अरब के रेगिस्तान में बर्फबारी की घटना हुई है। हाल के दिनों में पूरी दुनिया पर ग्लोबल वार्मिंग का असर देखने को मिला है। जहां एक तरफ आर्कटिक की बर्फ पिघल रही है, वहीं सऊदी अरब भी इससे अछूता नहीं है।
अचानक हुई बर्फबारी की वजह से यहां का तापमान 0 डिग्री सेल्शियस से भी नीचे चला गया। मध्य व पश्चिमोत्तर सऊदी के इलाके बर्फ की चादरों तले ढक गए।
यहां लोग बर्फ के गोले लेकर मस्ती करते देखे गए। बर्फबारी और मौसम में बदलाव की वजह से वाहन चालकों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा है।