सपना चौधरी ने अपने डांस से लोगों को दीवाना बना लिया है। सपना अपने ज़बरदस्त डांस के लिए जानी जाती हैं। उनके डांस के वीडियोज़ भी सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। लोग सपना के डांस और उनकी अदाओं के फ़ैन हैं। सपना के वीडियोज़ सोशल मीडिया पर आते ही अच्छी ख़ासी सुर्ख़ियां बटोरते हैं। लोग ज़्यादा से ज़्यादा उनके वीडियोज़ देखना पसंद करते हैं। सपना भी अपने फ़ैन्स को ट्रीट देने में पीछे नहीं रहतीं।
सपना सोशल मीडिया पर काफ़ी एक्टिव रहती हैं। आए दिन वो अपने फ़ोटोज़ और वीडियोज़ अपडेट करती रहती हैं, जिन्हें फ़ैंस पसंद भी करते हैं। अब सपना चौधरी का एक और वीडियो फैंस को पसंद आ रहा है।
इस वीडियो में सपना शिव भक्त अवतार नज़र आ रही हैं। शिव जी के गाने पर डांस भी कर रही हैं। इस वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कैसे सपना भगवान भोले नाथ की तरह जटाएं बांधे और गले में रुद्राक्ष की माला धारण किया हुआ है। इस वीडियो को काफ़ी पसंद भी किया जा रहा है।
सपना का ये अंदाज़ फैंस को काफी हैरान कर रहा है। साथ ही साथ उनका ये वीडियो फ़ैंस को खूब पसंद आ रहा है।
कमेंट सोर्स (INSTAGRAM)
ये कोई पहली बार नहीं है, जब सपना का कोई वीडियो इतनी ज़्यादा लाइमलाइट बटोर रहा हो। ऐसा पहले भी कई बार हो चुका है जब उनके वीडियोज़ को इतना पसंद किया गया हो। हाल ही में उन्होंने अपने फ़ेमस सॉन्ग ‘तेरी आंख्या का यो काजल’ पर डांस किया था, जिसका वीडियो भी लोगों ने काफ़ी पसंद किया था।
सपना की पॉपुलारिटी के बारे में तो सभी जानते हैं। सपना ने बिग बॉस के पिछले सीज़न से सुर्ख़ियां बटोरना शुरू कर दिया था। अब सपना बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने जा रही हैं। सपना ‘दोस्ती के साइड इफ़ेक्ट्स’ से बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं। हाल ही में इस फ़िल्म का ट्रेलर लॉन्च किया गया है। सपना भी इस फ़िल्म के प्रमोशन में जुटी हुई हैं।