सलमान खान अपने आप में खुद एक इंडस्ट्री हैं। पिछले कुछ सालों में सलमान ने यह रुतबा हासिल कर लिया है। इसकी वजह भी है। उनकी कोई भी फिल्म 100 करोड़ रुपए के कम की कमाई नहीं करती है। इसलिए यह कहना गलत नहीं होगा कि बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में सलमान खान खुद एक इंडस्ट्री हैं। हालांकि, पहले ऐसा नहीं था। सलमान खान की कई फिल्में डिब्बा-बंद हो चुकी हैं। सलमान ने कुछ ऐसी फिल्में साईन की थीं, जो कभी सिल्वर स्क्रीन तक नहीं पहुंच सकीं। हम ऐसी ही 10 फिल्मों की सूची आपके सामने लेकर हाजिर हुए हैं।
1. नो एंट्री में एंट्री
यह फिल्म लोकप्रिय फिल्म नो एंट्री के सिक्वल के रूप में बनाई जानी थी। इस फिल्म में सलमान को डबल रोल करना था। हालांकि, यह फिल्म अज्ञात कारणों से कभी रिलीज नहीं हो सकी।
2. घेराव
राजकुमार संतोषी की इस फिल्म में सलमान खान की अपॉजिट थीं मनीषा कोइराला। इस फिल्म की शूटिंग शुरू हुई और इसके बाद क्या हुआ कोई नहीं जानता।
3. दस
वर्ष 1997 में इस फिल्म की खासी चर्चा थी। इस फिल्म में सलमान खान के अलावा रवीना टंडन, शिल्पा शेट्टी और संजय दत्त भी थे। निर्देशक मुकुल आनंद के निधन के बाद इस फिल्म को रोक दिया गया।
4. रण क्षेत्र
इस फिल्म में मैनें प्यार किया की जोड़ी सलमान-भाग्यश्री को फिर से रिपीट किया जाना था। हालांकि, भाग्यश्री की शादी हो गई और यह फिल्म डिब्बा-बंद हो गई।
5. दिल है तुम्हारा
सलमान खान के अलावा सन्नी देयोल और मीनाक्षी शेषाद्री भी इस फिल्म का हिस्सा बनने वाले थे। हालांकि, राजकुमार संतोषी किसी अन्य प्रोजेक्ट में व्यस्त होने की वजह से यह फिल्म नहीं चली।
6. राजु राजा राम
डेविड धवन के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म में सलमान खान, गोविंदा और जैकी श्रॉफ काम करने वाले थे। कहा जाता है कि वित्तीय स्थिति खस्ता होने की वजह से इस फिल्म पर रोक लग गई।
7. जलवा
इस फिल्म में सलमान खान के अलावा संजय दत्त और अरमान कोहली काम करने वाले थे। इस फिल्म को केतन धवन निर्देशित करने वाले थे। हालांकि, यह अज्ञात कारणों से डिब्बा-बंद हो गई।
8. ऐ मेरे दोस्त
इस फिल्म में सलमान के अलावा अरबाज खान, दिव्या भारती, करिश्मा कपूर काम करने वाले थे। इस फिल्म के एक गीत की शूटिंग हुई है और इसे अज्ञात कारणों से बंद कर दिया गया।
9. चोरी मेरा नाम
इस फिल्म के बनने की चर्चा बहुत हुई थी। इसमें सुनील शेट्टी, शिल्पा शेट्टी और काजोल भी काम करने वाले थे।
10. बुलंद
सलमान खान और सोमी अली को लेकर बनने वाली यह फिल्म भी अज्ञात कारणों से बंद कर दी गई।