बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान फिल्म रेस-3 की शूटिंग खत्म होने के बाद दबंग टूर पर निकल गए थे। टूर के दौरान सलमान ने अमेरिका और कनाडा में कई स्टेज शोज किए। सलमान के दबंग टूर को ऑडियंस का शानदार रिस्पॉन्स मिला। इस टूर में उनके साथ कटरीना कैफ, जैकलिन फर्नांडिस, सोनाक्षी सिन्हा, प्रमु देवा, मनीष पॉल और गुरु रंधावा जैसे कई सितारे थे। दबंग टूर अब खत्म हो चुका है और इन दिनों सलमान दुबई में अकेले समय बिता रहे हैं।
दुबई से सलमान का एक विडियो सामने आया है, जिसमें उन्हें एक मॉल में स्पॉट किया गया है। दुबई के एक मॉल में सलमान को बेठे देखा गया। इस दौरान उनके साथ उनके कुछ बॉडीगार्ड्स भी मौजूद थे। विडियो में सलमान जीन्स और टी-शर्ट पहनकर मॉल में टहल रहे हैं और फिर एक काउच पर अकेले जाकर बैठ जाते हैं। मॉल में सलमान अपने फोन पर व्यस्त दिखे, खास बात ये थी कि इस बीच उनके साथ फैंस का हुजूम नहीं नजर आया।
हालांकि, कुछ देर बाद फैंस ने सलमान के साथ तस्वीरें लेनी शुरू कर दी। इन तस्वीरों को सलमान के फैन्स क्लब पर शेयर किया गया है। सलमान खान का ये विडियो इन दिनों इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है।
सलमान की आने वाली फिल्मों की बात करें तो इस वक्त सलमान अपनी अपकमिंग फिल्म ‘भारत’ की तैयारियों में व्यस्त हैं। इस फिल्म में सलमान के साथ देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा नजर आएंगी। डायरेक्टर अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म में सलमान खान कई किरदारों में नजर आएंगे।
यहां देखिए सलमान का विडियो।