शायद ही कोई ऐसी महिला हो जो इवटीज़िंग यानी छेड़छाड़ का शिकार नहीं हुई हो। राह चलते पुरुष अक्सर कभी उनकी डीप नेक ड्रेस में झांकने की कोशिश करते हैं, तो कभी उनकी छोटी स्कर्ट को घूरते रहते हैं। न जाने इस तरह महिलाओं की ड्रेस में झांकने से उन्हें कौन-सा आनंद मिलता है। वैसे आपको बता दें कि छेड़छाड़ और यौन अपराध सिर्फ़ भारत तक ही सीमित नहीं हैं, बल्कि पूरे विश्व की महिलाएं इस त्रासदी का शिकार होती रही हैं। बावजूद इसके महिलाओं के खिलाफ होने वाले ऐसे अपराधों को हमेशा हल्के में ही लिया जाता है। ऐसे में महिलाओं को अपने खिलाफ होने वाले ऐसे अपराधों से बचाने के लिए खुद ही आवाज़ बुलंद करनी होगी। रूस की एक लड़की ने कुछ ऐसा ही तरीका अपनाया है। यह अलग बात है कि यह तरीका कुछ लोगों को पसंद नहीं आएगा। यह लोगों को अटपटा सा लग सकता है।
रूस में रहने वाली ऐना डोवगल्युक नाम की लड़की ने पीटर्सबर्ग मेट्रो स्टेशन पर भड़ी भीड़ में अपनी स्कर्ट जब उठा दी तो लोग हैरान रह गए। आप इसका कुछ और मतलब निकालें इससे पहले हम आपको बता दें कि यह कोई पब्लिसिटी स्टंट नहीं है, बल्कि यह लड़की उन मर्दों के विरोध में ऐसा कर रही है, जो लड़कियों के बारे में गंदी सोच रखते हैं और जो हमेशा लड़कियों के स्कर्ट के अंदर झांकना पसंद करते हैं।

एना खुद को एक सोशल एक्टिविस्ट बताती हैं।
यह विडियो आप यहां देख सकते हैं।
यह लड़की कॉलेज छात्रा है और खुद को सोशल एक्टिविस्ट बताती है। अपने विरोध प्रदर्शन का यह विडियो यू-ट्यूब पर शेयर करते हुए उसने लिखा है कि यह विडियो उन सभी को समर्पित है, जिन्हें लड़कियों के स्कर्ट के अंदर झांकना अच्छा लगता है।
ऐना के विरोध प्रदर्शन की ये तस्वीरें ग्लोबल न्यूज़ नेटवर्क RT के ट्विटर हैन्डर के जरिए शेयर की गई हैं।
Uplifting protest: Woman pulls up skirt in crowded metro to expose harassment https://t.co/cuiyDFy5ph pic.twitter.com/COSFiDeF0p
— RT (@RT_com) October 28, 2017
ऐना के विरोध प्रदर्शन के इस अनोखे तरीके की जहां कुछ लोग तारीफ कर रहे हैं, वहीं कुछ आलोचना भी कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर बहस सी छिड़ गई है।
Only a beautiful girl, being treated by kid gloves her whole life, would think this is meaningful or brave etc…proving a different point
— Kyle J. Mamounis (@Nutricrinology) October 28, 2017
To expose it; by inviting it. Logic escapes this dim witted young lady
— McAleer 🍀 (@mcaleer2018) October 28, 2017
Is she inviting harassment or condemning it? 🤔
— Usman Hasan 🇵🇰 (@Aucemaan) October 28, 2017
Please keep exposing harassment in this manner. Thank you.
— Casey Schmitt (@CaseySchmitt) October 28, 2017
It makes no sense!!!
— Eldeezl (@ELDEEZL) October 28, 2017
I think she is trying to get attention, and it has worked. Nice publicity stunt by this girl.
Advertisement— Aaron Sneddon (@aaronsneddon) October 28, 2017