ये दुनिया अजब-गजब है और यहां देखने को इतनी चीजें हैं कि जिंदगी छोटी पड़ जाए। इस आर्टिकल का शीर्षक पढ़कर आप भी सोच रहे होंगे कि हाथ-पैर क्या देखने की चीज है भला? लेकिन एक मॉडल अपने लंबी टांगों की वजह से चर्चा में है। आलम यह है कि बिकीनी में होने के बावजूद लोग सिर्फ उसके पैरों की तरफ देखते हैं।
रूस की एक मैगजीन ने ये फोटोज जारी की हैं। इसके बाद अटकलों का बाजार गर्म है!
यह तस्वीर रूसी सुपर मॉडल अनासतासिया रेशेतोवा की है। 22 साल की अनासतासिया की बायोग्राफी के अनुसार उसे लंबे टांगों की वजह से स्कूल लाइफ में घोड़ी और जिराफ तक कहा जाता था। आज उसकी टांगों की ख़ूबसूरती के लोग कायल हैं। कहा जा रहा है कि इस महिला की टांगें बेहद लंबी हैं। दुनिया में उसका जोड़ा नहीं है।
अनासतासिया अपनी तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती है। ज्यादातर लोग उसके पैरों की चर्चा करते हैं। इंस्टाग्राम पर उसके 15 लाख से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं। उसकी तरह और भी मॉडल्स हैं, जिनकी लम्बी टांगें लोगों को आकर्षित करती हैं। हालांकि, अनासतासिया की बात अलग है।
यकीन न आए तो आप खुद देख लीजिए।
लम्बी टांगों के लिए चर्चित मॉडल्स में 32 साल की ऐजा ऐनोखीना भी शामिल हैं। इनके बारे में कहा जाता है कि ये इंग्लैंड के मशहूर फुटबॉलर डेविड बेकहम की वाइफ विक्टोरिया बेकहम की हमशक्ल हैं। इस वजह से भी ये मशहूर हुई हैं।
कुछ और तस्वीरों को देखिए, जिन्हें मैगजीन ने स्थान दिया है।
खैर, पैरों को देखने के संस्कारी चलन का स्वागत होना चाहिए। आप क्या कहते हैं?