अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली के बीच ब्रेकअप के मामले में एक नई कहानी सामने आई है। हिन्दुस्तान अखबार की एक रिपोर्ट के मुताबिक विराट कोहली ने अनुष्का की फिल्म ‘बॉम्बे वेल्वेट’ में 40 करोड़ रुपए की रकम लगाई थी। इस फिल्म में मुख्य भूमिका में रणबीर कपूर थे।
करीब 120 करोड़ रुपए की भारी-भरकम बजट वाली यह फिल्म फ्लॉप हो गई और महज 24 करोड़ रुपए ही कमा सकी। और विवाद की जड़ यही बताई जा रही है।
इस संबंध में जब विराट ने अनुष्का से बात करनी चाही तो वह रिलेशनशिप से अलग हो गई।
गौरतलब है कि रिश्ते से अलग होने के बाद विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर अनुष्का को ताने मारे थे। साथ ही मीडिया के सवालों पर कई बार भड़क उठे थे।
इससे पहले यह खबर आ रही थी कि विराट ने अनुष्का को शादी के लिए प्रपोज़ किया जिसके बाद अपने करियर को ध्यान में रखते हुए अनुष्का ने शादी से इंकार कर दिया और दोनों अलग हो गए।