रणवीर सिंह बेहद रंगीन मिजाज के अभिनेता हैं। अब आप इसका गलत मतलब ना निकालें तो आगे की बात बताता हूं। ये अपनी बातों और करामातों से किसी भी इवेंट की शान बन जाते हैं। बीते कुछ समय से इनकी फ़िल्में भी धमाल कर रही हैं। दीपिका के प्यारे पति के रंगीन मिजाज की चर्चा हो रही हैं। लिहाजा उसे इस खबर पर नजर रखनी चाहिए। आखिर रणवीर क्या गुल खिलाते पाए जा रहे हैं कि इसकी सब चर्चा कर रहे हैं।
इंटरनेट पर रणवीर के रंगीन जूतों की सभी तारीफ़ कर रहे हैं। ऐसे रंगीन जूते शायद ही देखने को मिलते हैं।
गौरतलब है कि रणवीर सिंह अपने लुक के साथ-पहनावे को लेकर भी तरह-तरह के प्रयोग करते रहते हैं। लेकिन इस बार उनका जूता सुर्ख़ियों में बना हुआ है। बता दें कि इनके इस विचित्र जूते की तस्वीर को अभी तक 9 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। इतना ही नहीं, यूजर उनकी तस्वीर पर कमेन्ट कर अपने विचार भी रख रहे हैं।
अपने इन्स्टाग्राम पर तस्वीर शेयर करते हुए रणवीर सिंह ने खुद जूतों को अंगार बताया है। वाकई ये देखने में कुछ ऐसा ही लगता है। जूते तो जूते, इनके जैकेट भी कम कलरफुल नहीं हैं! जानकारी दें कि रणवीर अभी अपनी फिल्म ‘गली बॉय’ के प्रमोशन में लगे हुए हैं। इसी सिलसिले में वे कोमल नहाटा के शो में रंग-बिरंगे जूते पहनकर पहुंचे थे।
बताते चलें कि सिम्बा की जबरदस्त सफलता के बाद उनकी अगली फिल्म रिलीज़ के लिए तैयार है। वेलेंटाइन डे के मौके पर फिल्म ‘गली बॉय’ परदे पर दस्तक दे रही है। फिल्म में रणवीर के अपोजिट आलिया भट्ट हैं। रणवीर इसमें एक संघर्षरत रैपर की भूमिका में हैं जो कि मुंबई में अपनी पहचान बनाने में लगा हुआ है। फिल्म का निर्देशन जोया अख्तर ने किया है।