देश में आए दिन विदेशी नागरिकों पर हमले की घटनाएं देखने को मिलती रहती हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली क्षेत्र में पिछले दिनों अफ्रीकी नागरिकों ने रंगभेद के आरोप लगाए थे, वहीं फतेहपुर सीकरी में स्थानीय लोगों ने स्विटरलैंड के एक पर्यटक जोड़े की पिटाई कर दी थी।
पुणें में एक ‘अफ्रीकी’ बताए जा रहा युवक के हिंसक होने व बीच सड़क बवाल करने की खबर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह शख्स नंगा होकर बीच सड़क पर इधर-उधर भाग रहा था। उस पर लोगों ने नंगा होकर हंगामा करने का आरोप लगाया है। यह घटना पुणे के कारवे रोड नाल स्टॉप के पास हुई है। यह युवक वाहनों की छत पर चढ़ कर इधर-उधर दौड़ लगा रहा था।
एक स्थानीय व्यक्ति के अनुसारः
“लोगों ने एक नंगे अफ्रीकी नागरिक को सड़क पर हंगामा करते देखा तो उनको कुछ समझ नहीं आ रहा था। आखिर ऐसी स्थिति में क्या किया जाए। पुलिस को खबर करने के साथ ही उसको पिलर से बांध दिया गया। वह भटका हुआ लग रहा था। उसने शराब या ड्रग्स का नशा कर रखा था।”
लोगों ने उसके नंगे बदन को ढ़ंकने के लिए उसके कमर के पास जबरन कपड़ा लपेट दिया। बाद में उसे पुलिस पकड़कर अस्पताल ले गई।
मीडिया को पीएसआई ने कहाः
Advertisementएक विदेशी नागरिक जो कि अचानक हिंसक हो गया था, पकड़ा गया है। लोगों ने उसे काबू करने के लिए पिलर से बाँध दिया था। अब वह पुलिस गिरफ्त में हैं।’
#Crime: Nigerian runs amok on busy Law College Road, tied to pole, beatenhttps://t.co/bkygBb3NoJ pic.twitter.com/i8tYq0U93x
— Pune Mirror (@ThePuneMirror) October 28, 2017
गिरफ्तार किए गए शख्स की नागरिकता का पता नहीं चल पाया है। उसके पास से वीजा या पासपोर्ट भी बरामद नहीं हो सका है।