अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकन सिंगर निक जोनस की सगाई चर्चा में है। अब फैंस को इनकी शादी की तारीख का इंतजार है। इस बीच, निक जोनस के पिता और प्रियंका चोपड़ा के होने वाले ससुर पॉल जोनस से जुड़ी एक ऐसी खबर आई है, जो आपको हैरान कर सकती है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रियंका चोपड़ा के होने वाले ससुर बुरी तरह कर्ज में डूबे हैं। उनकी कंपनी पर कर्ज चढ़ा हुआ। उनके होने वाले ससुर पॉल जोनस की कंपनी दिवालिया होने के कगार पर है।
आईएएनएस के मुताबिक, बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के होने वाले ससुर और अमेरिकी गायक निक जोनस के पिता पॉल जोनस की रियल एस्टेट कंपनी पर 10 लाख डॉलर से ज्यादा का कर्ज है। इसमें उनकी कंपनी द्वारा एक कानूनी मामले में 2.68 लाख डॉलर हारना भी शामिल हैं। इसी कर्ज से छुटकारा पाने के लिए पॉल ने अपनी कंपनी सहित कुछ प्रॉपर्टी बेचने की प्लानिंग की है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब पैसों के लिए पॉल अपनी न्यू जर्सी कंस्ट्रक्शन और रियल एस्टेट कंपनी की संपत्ति बेचने की योजना बना रहे हैं।
इससे पहले निक समेत जोनस भाइयों ने 2013 में बैंड टूटने से पहले दुनियाभर में अपने लाखों रेकॉर्ड्स बेचे थे। इसके बाद तीनों ने अलग-अलग काम करना शुरू कर दिया था।
निक जोनास के पिता पॉल जोनस कुछ दिन पहले रोका सेरेमनी के लिए भारत आए थे। निक की मम्मी भी भारत में थीं, और दोनों ही परिवारों ने निक-प्रियंका के रिश्ता जुड़ने का खूब जश्न भी मनाया था।
उधर, बता दें कि निक के पास पर कथित रूप से 2.5 करोड़ डॉलर की संपत्ति है। उन्होंने ज्यादातर कमाई सोलो कलाकार के तौर पर की है, लेकिन वे अपना करियर अभिनय के क्षेत्र में भी शुरू कर रहे हैं और हाल ही में ‘जुमानजी’ की रीमेक में दिखे थे।
प्रियंका चोपड़ा ने 18 अगस्त को इंस्टाग्राम पर निक जोनस के साथ अपनी सगाई की अनाउंसमेंट की थी। प्रियंका ने सगाई की जानकारी देते हुए अपने साथ निक एक तस्वीर शेयर की थी।
देसी गर्ल की जिंदगी के इस खास दिन पर उनकी फैमिली और फ्रेंड्स मौजूद रहे। वहीं, उनके होने वाले पति निक जोनस के परिवार के लोग भी रोका सेरिमनी में शरीक हुए थे। इसके बाद उन्होंने सगाई पार्टी आयोजित की, जिसमें कई हस्तियां शामिल हुई थीं।