चीन भले ही परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह (एनएसजी) भारत के शामिल होने की कोशिशों का विरोध कर रहा है, लेकिन यहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी छाए हुए हैं।
ऐसा हुआ है, चीनी सोशल मीडिया के जरिए। चीन का ट्विटर समझे जाने वाले साइट ‘सीना वेइबो’ पर प्रधानमंत्री मोदी का एक संदेश वायरल हो गया है।
दरअसल, मौका था चीन के राष्ट्रपति के जन्मदिन का। 15 जून को चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का जन्मदिन था। प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें ‘सीना बेइबो’ के जरिए शुभकामना संदेश भेजा, जिसे चीनी सोशल मीडिया में जबर्दस्त प्रशंसा मिली और यह वायरल हो गया।
इस संदेश को देर रात तक 14,500 से ज्यादा लाइक मिल चुके थे। यही नहीं, इसे 8 हजार से अधिक लोगों ने रीट्वीट किया है।
मोदी ने अपने संदेश में राष्ट्रपति शी जिनपिंग को लिखा थाः
‘राष्ट्रपति शी जिनपिंग को जन्मदिन की बधाई, मैं उनकी दीर्घायु और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं।’
आपको यह जानकर हैरानी होगी कि चीन में सोशल मीडिया पर सरकारी सेंशरशिप है। यहां लगभग प्रत्येक टिप्पणी मॉडरेटर के सामने से होकर गुजरती है। मॉडरेटर यह तय करते हैं कि केवल सकारात्मक प्रतिक्रियाएं ही साइट पर प्रकाशित हो सकें।
प्रधानमंत्री मोदी के इस संदेश को लोग सकाकात्मक कदम मान रहे हैं। यहां के लोग भारत-चीन संबंधों में मजबूती लाने की वकालत कर रहे हैं।