खूबसूरत होना और इसके लिए प्रशंसा का पात्र बनना, आखिर कौन नहीं चाहता। खासकर अगर अापका नाम शीर्ष हस्तियों में शुमार होता है तो यह बेहद ही जरूरी हो जाता है। दुनिया के कुछ सेलिब्रिटी महज एक खूबसूरत चेहरा नहीं हैं, बल्कि उनके साथ बहुत कुछ जुड़ा हुआ है। वे बोल्ड हैं, बेहद मजबूत इरादों वाली हैं साथ ही उनके लिए सिर्फ बाहरी खूबसूरती ही नहीं, अंदर की खूबसूरती मायने रखती है।
समय-समय पर बाहरी व आंतरिक खूबसूरती को मापने के लिए कथित तौर पर सर्वेक्षण किए जाते रहे हैं। इसी तरह का एक सर्वे बजनेट ने किया है। इस सर्वे की शुरुआत वर्ष 2017 के फरबरी महीने में की गई थी और अब इसका परिणाम रिलीज किया गया है। सर्वे में करीब 70 लाख से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया है और इसके आधार पर दुनिया की 10 सबसे खूबसूरत महिलाओं की सूची रिलीज की गई है।
एक भारतीय के तौर पर हमें इस बात पर गर्व की अनुभूती होनी चाहिए कि इस सूची में देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा का भी नाम है। यह सूची इसलिए भी खास हो जाती है, क्योंकि इस सूची में प्रियंका का नाम दूसरे स्थान पर है। जी हां, प्रियंका चोपड़ा को दुनिया की दूसरी सबसे सुंदर महिला के रूप में सूचीबद्ध किया गया है।
प्रसिद्ध गायिका बियोन्स को इस सूची में पहला स्थान हासिल हुआ है।
इसके बाद ही नंबर आता है प्रियंका चोपड़ा का। प्रियंका चोपड़ा के बाद इस सूची में 8 अन्य महिलाओं का जिक्र है, जिन्हें दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला होने का गौरव प्राप्त हुआ है।
जैसा कि हमने आपको बताया है कि यह सूची सिर्फ बाहरी खूबसूरती को आधार बनाकर नहीं रिलीज की गई है, बल्कि आंतरिक खूबसूरती, इन स्टार्स के क्रियाकलाप, दुनिया के प्रति उनकी समझ व अन्य गतिविधियों के आधार पर इसे तैयार किया है। इस बात अधिक फोकस किया गया है कि ये स्टार्स इस दुनिया को अधिक खूबसूरत बनाने में किस तरह अपना योगदान कर रहे हैं।
इस सूची की अन्य खूबसूरत महिलाएं कुछ इस तरह हैं।
टेलर हिल
एमा वॉटसन
डकोटा जॉनसन
हिलेरी क्लिंटन
मार्गोट रॉबी
एंजेलिना जॉली
फारी एविसन
एलेक्जेन्ड्रा डैड्डेरियो