कहते हैं ‘ बैगर्स आर नॉट चूजर्स’ यानि भिखारी चुनाव नहीं करते हैं। जो भी मिले, जैसा भी मिले, उसे स्वीकार लेते है। हालांकि, आज हम आपको एक ऐसे भिखारी की कहानी बताने जा रहे हैं, जो अंग्रेजी बोलकर भीख मांगता है। भीख मांगने का इसका ये अनोखा अंदाज इसे दूसरे भिखारियों से अलग करता है।
दरअसल, पाकिस्तान का रहने वाला ये शख्स पेशे से है तो भिखारी, लेकिन भीख मागने के लिए ये अपनी स्थानीय भाषा नहीं, बल्कि अंग्रेजी भाषा का प्रयोग करता है।
भीख मांगने के अपने इस अनोखे अंदाज के चलते वह लोगों के बीच काफी लोकप्रिय होता जा रहा है। खास बात है कि यह व्यक्ति खुद को किसी भिखारी के रूप में नहीं, बल्कि एक सेल्समैन के तौर पर प्रस्तुत करता है। जाहिर है भीख मागंने की उसकी यह अदा लोगों को काफी पसंद आ रही है। इससे उसकी कमाई भी अन्य भिखारियों के मुकाबले अधिक हो रही है।
आधुनिकता के इस युग में अंग्रेजी भाषा ने इस दुनिया को ‘ग्लोबल विलेज’ में तब्दील कर दिया है। अंग्रेजी भाषा के माध्यम से किसी भी देश के किसी भी व्यक्ति से आप विचार-विमर्श कर सकते हैं। यह और बात है कि हमारे देश की राष्ट्रभाषा हिंदी है, लेकिन इसमें कोई शक नहीं कि आज के इस दौर में अंग्रेजी भाषा का क्रेज अन्य भाषाओं के मुकाबले कहीं ज्यादा बढ़ गया है।
बता दें कि भारत में भी ऐसे भिखारियों की खासी तादाद है जो शिक्षित हैं। दुर्भाग्यवश शिक्षा के अनुरूप नौकरी न मिलने के चलते आज कई लोग भीख मांगने को मजबूर हैं।
यहां देखिए अंग्रजी भाषा में भीख मांगते इस भिखारी का विडियो।