रूसी सेना के जवान पहली बार पाकिस्तान के साथ युद्धाभ्यास कर रहे हैं। इस क्रम में रूसी सेना के जवान आज पाकिस्तान पहुंच गए। इस बात की जानकारी पाकिस्तान के लेफ्टिनेंट जनरल असीम बाजवा ने दी है।
पाकिस्तान सैन्य बल के मीडिया विंग के डायरेक्टर जनरल, लेफ्टिनेंट असीम सलीम बजवा ने ट्वीट कर कहा:
“रूस की थल सेना की टुकड़ी पहली बार पाकिस्तान के साथ संयुक्त रूप से युद्धाभ्यास के लिए पाकिस्तान पहुंच गई है। यह युद्धाभ्यास 17 दिनों तक 24 सिंतबर से 10 अक्टूबर, 2016 तक चलेगा।”
A contingent of Russian ground forces arrived Pak for 1st ever Pak- Russian joint exercise (2 weeks) from 24 Sep to 10 Oct 2016 pic.twitter.com/eWzQMlENL6
Advertisement— Gen Asim Bajwa (@AsimBajwaISPR) September 23, 2016
इस सैन्य अभ्यास में करीबन 200 रूसी सैनिक हिस्सा ले रहे हैं। पहले खबर आई थी कि कश्मीर के उरी में हुए आतंकी हमले में पाकिस्तान का हाथ सामने आने के बाद रूसी सरकार ने इस प्रस्तावित सैन्य अभ्यास को रद्द कर दिया है। उरी आतंकवादी हमलों में 18 भारतीय जवान शहीद हो गए थे। हालांकि, इस संयुक्त सैन्य अभ्यास ने पहले आई सभी खबरों को गलत साबित कर दिया है।
Advertisement
दोनों देशों की सेनाओं ने इस युद्धाभ्यास के बारे में ज्यादा जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन कहा जा रहा है कि यह युद्धाभ्यास “पहाड़ी क्षेत्रों” में किया जाएगा।