बॉलीवुड की देसी गर्ल के मंगेतर निक जोनस 16 सितंबर को अपना 26वां जन्मदिन मनाने जा रहे हैं। निक जोनस का असली नाम है निकोलस जेरी जोनस है। निक सिंगर होने के साथ-साथ एक एक्टर भी हैं। अमेरिका में रहने वाले निक के पिता भी एक संगीतकार हैं। निक ने हाल ही में प्रियंका के साथ उनके घर पर रोका किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रियंका और निक अमेरिका में ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं। हालांकि अभी दोनों की वेडिंग डेट कन्फर्म नहीं हुई है।
सगाई के बाद से इनकी शादी को लेकर फैंस काफी बेताब हैं। आए दिन ये दोनों कहीं न कहीं मीडिया के सामने स्पॉट होते रहते हैं। हाल ही में निक जोनस एक अलग ही अवतार में स्पॉट हुए। उनके इस लुक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
निक की इन तस्वीरों को देखकर आपको फ़िल्म ‘दबंग’ के चुलबुल पांडे की याद आ जाएगी।
अब ज़रा इस तस्वीर को ही देखिए, क्यों लग रहे हैं न एकदम चुलबुल चुलबुल पांडे की कार्बन कॉपी!
अपने इसी लुक के साथ निक को प्रियंक के साथ कैलिफोर्निया में स्पॉट किया गया है। इन वायरल तस्वीरों में निक ने क्लीन शेव में नहीं, बल्कि मूछों में नजर आ रहे हैं।
निक के इस बदले अंदाज से लग रहा है वह पूरी तरह से प्रियंका के दमदार हमसफर बनने के लिए तैयार हैं। ऐसे में निक, प्रियंका के इंडियन अंदाज में अपने आप को ढालने की खूबसूरत कोशिश कर रहे हैं।
उधर सोशल मीडिया यूजर्स की निक के इस नए लुक को लेकर कुछ मिलीजुली प्रतिक्रिया है।
— V. 💚 (@justtvalerie) September 14, 2018
— Lola 🇲🇽 (@MeAndMrJonas) September 14, 2018
— Alexis Barham// Rep Indy (@BarhamAlexis) September 14, 2018
No, it’s creepy
— 👻CreepyBearJamborween🎃 (@abbythomason7) September 14, 2018
I’ll be honest, no way. 😩
— Edna Mode ❤️ 0-1 (@Dance4Jonas) September 14, 2018