लंबे समय से कहा जाता रहा है कि पृथ्वी के अलावा अन्य ग्रहों पर भी जीवन हो सकता है। इसके साथ ही एलियन्स के होने की अवधारणा भी बलवती होती रही है। साधारण मनुष्य से लेकर वैज्ञानिक तक सवाल उठाते रहे हैं कि – क्या वाकई एलियन्स की मौजूदगी है? अब हैकर्स के समूह अनॉनिमस ने दावा किया है कि अमेरिकी अंतरिक्ष एजेन्सी नासा बहुत जल्द ऐलियन्स से जुड़ी बहुत बड़ी घोषणा करने वाला है।
अगर हाल में नासा के खोज को सामने रखें तो अनॉनिमस का यह दावा कई मायनों में बेबुनियाद नहीं लगता।
These 7 Earth-sized planets were seen by @NASASpitzer around a nearby, ultra-cool dwarf star called TRAPPIST-1: https://t.co/G9tW3cJMnV pic.twitter.com/Z6gvaH96Tz
— NASA (@NASA) February 22, 2017
हाल ही में नासा ने दावा किया था कि अनंत ब्रह्मांड में जीवन हो सकता है। नासा द्वारा की गई अपने तरह की यह पहली पुष्टि है। इस मुद्दे पर लंबे समय से बहस चलती रही है कि पृथ्वी के अलावा ब्रह्मांड में जीवन है या नहीं। नासा का कहना है कि सौरमंडल में शनि ग्रह के चंद्रमा एनसेलडस पर जीवन हो सकता है।
इसके अलावा नासा ने पृथ्वी जैसे ही 7 नए ग्रह खोज निकाले है। वैज्ञानिकों का मानना है कि इन सात ग्रहों में से तीन पर जीवन की संभावना भी है।
New record! We’ve found 7 Earth-sized planets around a single star outside our solar system; 3 in habitable zone: https://t.co/GgBy5QOTpK pic.twitter.com/NEavRSXDU2
— NASA (@NASA) February 22, 2017
इन तमाम जानकारियों के आधार पर माना जा रहा है कि नासा एलियन्स की मौजूदगी से जुड़े अहम सबूत खोजने के बहुत करीब है।
अनॉनिमस द्वारा प्रकाशित किए गए विडियो में अंतरिक्षयात्रियों और ब्रह्मांड से जुड़ी खोजों में शामिल लोगों की टिप्पणियां शामिल की गई हैं। इस विडियो में उन घटनाओं का भी जिक्र है जिनमें उड़न तश्तरियों को देखे जाने का दावा किया गया है।