पिछले दिनों लगातार बारिश और समुद्र में हाई टाइड की वजह से मुंबई शहर का बुरा हाल था। शहर में तो पानी था ही, ट्रेन ट्रैक्स तक घुटने भर पानी में डूबे हुए थे। इस वजह से रेल प्रशासन ने न केवल कुछ ट्रेनें रद्द कर दीं, बल्कि कई ट्रेनों का रूट बदल दिया गया।
Advertisement
अब जब मुंबई में बारिश थमी है, उस वक्त सोशल मीडिया पर एक विडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक ट्रेन पानी में दौड़ती हुई दिखाई पड़ रही है। इसे मुंबई मेरी जान नामक फेसबुक पेज पर शेयर किया गया है।
यह विडियो आप यहां देख सकते हैं।
इस विडियो को अब तक 80 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं, वहीं लोग तरह-तरह के कमेन्ट्स कर रहे हैं।
ऐसे ट्रेन चलाना असुरक्षित है।
मेट्रो जो बन रही है उसका क्या होगा।
Advertisement
ये ट्रैक कैसे बदलेंगें? सोच कर ही डर लग रहा है।
यह खतरनाक है।
पानी पर ट्रेन? यह भारत में ही संभव है।
जापान को शर्म आ रही होगी।
रेलवे को सलाम। भारी मुश्किल में भी सर्विस जारी है।
Advertisement