सबकी चाहत होती है कि अपना एक घर हो और इस ख्वाहिश में लोग जीवन की मोटी कमाई लगा देते हैं, लेकिन एक शख्स इस मामले में बेहद अलग है। इस व्यक्ति ने अपने सपनों के घर को बनाने में सालों लगा दिए। घर भी ऐसा बना डाला कि आपको हैरत हो सकती है!
पहले घर को ही देख लिया जाए!
अब आइये मिलते हैं ब्रूस कैम्पबेल से, जिन्होंने अपने अनोखे आइडिया से अद्भुत घर बनाया है। ये बीते 6 महीने से हवाई जहाज में रहते हैं और यही उनका घर है। आप कल्पनाशील हो उड़ने लगें, उससे पहले स्पष्ट कर दूं कि ये हवाई जहाज उड़ता नहीं है! ब्रूस एक एयरक्राफ्ट एसोसिएशन से जुड़े हैं और ये लोग पुराने हवाई जहाज को घर की शक्ल देने में माहिर हैं। इनका हवाई जहाज वाला घर अमेरिका के पोर्टलैंड में एक जंगल में है।
ब्रूस ने वर्ष 1999 में 100,000 मिलियन डॉलर में बोइंग 727 हवाई जहाज़ ख़रीदा और उसे सजाकर भव्य घर दिया, लेकिन ये इतना आसान नहीं रहा, हवाई जहाज़ को घर की शक्ल देने में लगभग 2 दशक लग गए।
ब्रूस के इस घर में दो शावर और दो रेस्टरूम हैं। इन्होंने कॉकपिट को रीडिंग रूम बना दिया और इस तरह ब्रूस ने हवाई जहाज़ के पूरे 1066 वर्गफ़ीट एरिया का इस्तेमाल किया है। हवाई जहाज में इतनी जगह है कि आसानी से साफ़-सफाई की जा सके। इस घर में रहने के लिए सभी सुख सुविधाएं मौजूद हैं। ये भले अजीब लगता हो लेकिन है एक सपनों के घर जैसा। कम से कम ब्रूस तो यही कहते हैं!
आप ब्रूस की इस कहानी को विडियो के माध्यम से भी देख सकते हैं।
बता दें कि ब्रूस से पहले भी ऐसे प्रयोग हुए हैं। क्या आप ऐसे घर में रहना पसंद करेंगे?