90 के दशक में जब बी. आर. चोपड़ा ने महाभारत सीरियर का निर्माण किया था तब टीवी की दुनिया क्रांति आ गई थी। सिर्फ इस एक धारावहिक को देखने के लिए लोगों ने टीवी खरीदना शुरू कर दिया। रविवार के दिन लोग सुबह अपना सारा काम छोड़कर एकटक महाभारत देखते रहते थे। बी.आर. चोपड़ा ने इसे इतने बेहतरीन ढंग से बनाया था कि महाभारत का हर किरदार असल जान पड़ता था। दुर्योधन से लेकर कृष्ण तक की भूमिका निभाने वाले कलाकारों ने अपनी एक्टिंग से इन किरदारों में जान डाल दी थी। ऐसा लगता था मानों यही लोग असली कृष्ण, भीम और युद्धिष्ठर थे। मगर इस धारावाहिक के 29 साल बात महाभारत के किरदार निभाने वाले कलाकारों का हुलिया (Mahabharat Characters Look) काफी बदल चुका है, कुछ को तो शायद आप पहचान भी नहीं पाएंगे।
रूपा गांगुली
रूपा गांगुली ने द्रौपदी के किरदार को ऐसे निभाया मानों वही असली द्रौपदी हो, द्रौपदी के दुख और दर्द को उन्होंने परदे पर बखूबी उतारा था। महाभारत की ये द्रौपदी अब काफी बदल चुकी हैं। कुछ फिल्मों में नज़र आने के साथ ही वो राजनीति में भी सक्रिय हैं।
गजेन्द्र चौहान
अपने पहले ही किरदार में गजेन्द्र चौहान ने अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा लिया। धर्मराज युधिष्ठिर बनकर वो लोगों के दिलों पर छा गए। महाभारत के बाद वो कई टीवी धारावाहिक और फिल्मों में भी नज़र आ चुके हैं। वैसे अब आप गजेन्द्र चौहान को देखकर पहचान नहीं पाएंगे कि यही युधिष्ठिर थे।
नितीश भारद्वाज
टीवी पर अब तक कई अभिनेता कृष्ण का रोल निभा चुके हैं, मगर कृष्ण के रोल में नितीश भारद्वाज जितने परफेक्ट लगे उतना कोई और नहीं। तभी तो महाभारत में कृष्ण की भूमिका निभाने वाले नितीश को लोग असल ज़िदगी में भी कृष्ण ही समझने लगे थे। कृष्ण की सकारात्मक छवि को नितीश ने बखूबी दर्शाया था।
गुफी पेंटल
मामा शकुनी से लोग तहे दिल से नफरत करते थें, मगर लोगों की उस नफरत का कारण गुफी पेंटल एक्टिंग थी जिसने कुटिल माम शकुनी के किरदार में जान डाल दी थी। उनके चलने का अंदाज़ भी निराला था।
पंकज धीर
महाभारत के कर्ण को भला कोई कैसे भूल सकता है। इस किरदार ने पंकज धीर को बहुत लोकप्रियता दिलाई। पंकज धीर आज भी टीवी की दुनिया में व्यस्त हैं।
प्रवीण कुमार
गदाधारी भीम बनकर प्रवीण कुमार ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। भीम के किरदार को प्रवीण कुमार से बेहतर और कोई कर ही नहीं सकता था। वैसे प्रवीण कुमार महाभारत के बाद टीवी की दुनिया से गायब ही हो गए, फिलहाल वो राजनीति में सक्रिय हैं।
पुनीत इस्सर
दुष्ट दुर्योधन के किरदार को पुनीत इस्सर ने अपनी जबर्दस्त एक्टिगं से जीवंत बना दिया था। पुनीत बिग बॉस में भी नज़र आ चुके हैं।
फिरोज खान
महाभारत के अर्जुन तो आपको याद होंगे ही। फिरोज खान को अर्जुन के किरदार से बहुत लोकप्रियता मिली, लेकिन उसके बाद उन्हें वो शोहरत दोबारा नहीं मिल पाई। महाभारत के बाद उन्होंने अपना नाम बदलकर अर्जुन ही रख लिया था।
मुकेश खन्ना
छोटे परदे के दिग्गज अभिनेता मुकेश खन्ना ने महाभारत में भीष्म पितामह का किरदार निभाया था। इस रोल को मुकेश खन्ना ने बखूबी निभाया था। महाभारत के भीष्म पितामह अब बिल्कुल बदल चुके हैं।