दुनिया में कई ऐसे शख्स हैं, जो अपने अनोखे प्राकृतिक गुण की वजह से जाने जाते हैं। ऐसे ही एक शख्स का नाम है नर्मिन हैलीलैजिक। नर्मिन पूर्वी यूरोप के बोस्निया के रहने वाले हैं। उन्हें कुदरत का खास नमूना कहा जा सकता है।
दरअसल, 38 साल के नर्मिन के शरीर में चुम्बक की शक्तियां समाहित हैं। नर्मिन के शरीर पर लोहे या स्टील की चीजें आसानी से चिपक जाती हैं। नर्मिन को इसके बारे में पता नहीं था।
एक दिन वह रसोई में खाना बना रहे थे, तब उन्हें अपने शरीर के इस खास गुण के बारे में पता चला। इसी दौरान एक प्लेट में रखा हुआ कांटा उनसे आकर चिपक गया। पहली बार तो नर्मिन ऐसा होते देख घबरा गए, लेकिन बाद में उन्हें अपने गुण का पता चला तो वह खुद को विशेष मानने लगे।
उनके शरीर पर मोबाइल फोन, चम्मच, छुरी, कांटे सभी शरीक के खास हिस्सों मसलन सिर, कमर और सीने पर आसानी से चिपक जाते हैं।
द सन की रिपोर्ट की मुताबिक, नर्मिन के शरीर पर न केवल धातु के बल्कि अन्य पदार्थों से बने सामान भी चिपकते हैं। इनमें मोबाइल फोन, रिमोट कंट्रोल अहम हैं।
गौरतलब है कि इससे पहले जॉर्जिया के एतिबर इल्चेव के बारे में कहा जाता था कि उनके शरीर में चुम्बकीय गुण मौजूद हैं। उन्होंने अपने शरीर से एक साथ 53 चम्मच चिपका कर विश्व रिकॉर्ड बना लिया था।
कुदरत के अजीब नमूने का यह पहला मामला नहीं है। इस तरह की विचित्रता लिए ढेर लोग हमारे आसपास मौजूद होते हैं। वाकई, कुदरत के खेल निराले होते हैं।