कई बार जो दिखता है वो होता नहीं है। जो होता है, वो दिखता नहीं है। जी हां, इन्टरनेट पर आपको कई ऐसी तस्वीरें देखने को मिल जाएंगी, जो पहली नजर में बिल्कुल नकली लगती हैं, लेकिन होती असली हैं। हम आपको इन्ही चंद तस्वीरों सो रूबरू कराने जा रहे हैं। आप भी देखिए।
1. कॉफी में बना यह उल्लू कोई फोटोशॉप का कमाल नहीं है। दरअसल, किसी शख्स ने स्नैक्स को कॉफी में डाल दिया, उसके बाद उल्लू जैसा दिखने लगा।
2. ग्रासहॉपर हरे रंग के होते हैं। इस फोटो मे गुलाबी रंग में दिख रहे हैं। दरअसल, ऐसा जेनेटिक म्यूटेशन की वजह से हुआ है।
3. इन पहाड़ों को देखने पर लगता है कि जैसे यह किसी कलाकार का कमाल है। जबकि ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। यह झांग्ये डांसिया लैंडफॉर्म है जो स्थित है चीन के गंसू प्रांत में। यहां चट्टानें प्राकृतिक तरीके से अलग- अलग रंगों में हैं।
4. यह फोटो आपको नकली लग सकता है, लेकिन पहाड़ों के नीचे बने ये घर वाकई असली हैं। यह फोटो सेटेनिल डी लॉस बोडगस टाउन की है।
5. यह तस्वीर बिल्कुल असली है। यह स्टोन फॉरेस्ट की तस्वीर है, जो स्थित है, चीन के युनान प्रांत में है।
6. देखने में लगता है जैसे किसी शख्स ने हॉल की तस्वीर पर पेंटिंग बनाई हो, पर एेसी बात नहीं हैं। 3D पेंटिंग के कारण यह नकली लगता है, पर यह तस्वीर है बिल्कुल असली।
7. यह तस्वीर भी असली है। खंभे मे अाग लगने की वजह से इसका निचले का हिस्सा जल गया है।
8. यह तस्वीर हंगरी की है। यहां पेड़ों अौर जमीन को समान रूप से लाल रंग में रंगा गया है।
9. पहली तस्वीर नकली लगती है, लेकिन जब आप दूसरी तस्वीर देखेंगे तो आपको पता चल जाएगा कि यह असली है।
10. वैज्ञानिकों और इन्जीनियरों की टीम ने मिलकर घर को हवा में उड़ाने का प्रयोग किया था। इस तस्वीर में हवा में उड़ता हुआ यह घर बिल्कुल असली है। इसके लिए 300 बैलून का उपयोग किया गया था।