फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ का ‘चन्ना मेरेया’ गाना आज भी लोगों की जुबां पर चढ़ा हुआ है। अरिजीत सिंह ने इस गाने को आवाज दी है। इस गाने ने जहां काफी पॉपुलैरिटी बटोरी, वहीं इसमें रणबीर कपूर की परफॉर्मेंस को भी खूब पसंद किया गया।
Advertisement
अब इस गाने पर एक पांच साल के बच्चे का विडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स के ऑडिशन का है। इस शो में पांच साल के जयस कुमार ने ऐसी प्यारी परफॉर्मेंस दी कि शो के जज इस नन्हें उस्ताद से बेहद प्रभावित हुए।
यहां देखिए इस लिटिल चैम्प का विडियो:
Advertisement