भारत अब सैन्य हेलीकॉप्टर बनाने को तैयार हो चुका है। रूस के साथ सौदे के तहत भारत में अब हेलीकॉप्टर का निर्माण किया जाएगा। ऐसा भारत-रूस संयुक्त उद्यम से संभव हो पाएगा।
भारत और रूस के बीच एक अरब डालर यानी करीब 6433 करोड़ रुपए के सौदे के तहत कॉमोव सैन्य हेलीकॉप्टर का निर्माण भारत में किया जाएगा। भारत में संयुक्त उद्यम का पंजीकरण मई में कराया गया। इस सौदे के तहत भारत को 200 कॉमोव हेलीकॉप्टर मिलेंगे, जिनमें से अधिकतर का निर्माण भारत में किया जाएगा।
रोस्टेक स्टेट कॉर्प रूस के 700 उच्च प्रौद्योगिकी वाले सैन्य और असैन्य कंपनियों का संगठन है। इसका निर्माण 2007 में किया गया। मॉस्को के नजदीक जुकोवस्की शहर में मंगलवार से शुरू एयरशो एमएकेएस-2017 से पहले क्लादोव ने उक्त जानकारी दी।