कमल हासन एक ऐसे अभिनेता हैं जिन्होंने लीक से हटकर काम किया। 70 के दशक तक भारतीय सिनेमा एक बने-बनाए लीक पर चल रहा था, लेकिन कमल हासन के आने के बाद इसमें एक ताजगी देखने को मिली। यही नहीं, भाषा या क्षेत्र के बंधन में कभी न बंधने वाले कमल हासन ने लगभग सभी तरह के किरदार निभाए हैं। हम यहां आपका परिचय उन दस किरदारों से कराने जा रहे हैं, जो कमल हासन के जीवन में खास महत्व रखते हैं।
1. 16 वायाथिनिले (1977)
इस फिल्म में रजनीकान्त और श्रीदेवी की भी भूमिका थी। इस तमिल फिल्म के लेखक और निर्देशक थे पी. भारतीराजा।
2. इन्डियन (1996)
इस फिल्म में कमल हासन पिता और पुत्र दोनों की भूमिका में दिखे। यह फिल्म भ्रष्टाचार पर आधारित थी।
3. अवई शानमुगी (1996)
हिन्दी में इस फिल्म को चाची 420 के नाम से डब किया गया था। इस फिल्म में कमल हासन एक 60 साल की महिला की भूमिका में दिखे थे।
4. हे राम (2000)
कमल हासन की मुख्य भूमिका वाली फिल्म हे राम एक विवादास्पद फिल्म रही। इस फिल्म को बनाने के लिए हासन ने तमाम जोखिम उठाए थे।
5. आलावन्धन (2001)
इस फिल्म में कमल हासन ने जुड़वां की भूमिका निभाई थी। इसे बाद में तेलुगू में डब किया गया। यह हिट रही थी।
6. अन्वे शिवम (2003)
कमल हासन और आर. माधवन की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म का निर्देशन किया था सुन्दर सी ने।
7. विरुमान्डी (2004)
इस फिल्म में कमल हासन ने एक बदमाश व्यक्ति की भूमिका निभाई थी।
8. दशावतारम (2008)
इस फिल्म में हासन 10 अलग-अलग भूमिकाओं में दिखे थे। यह अपने अाप में अभिनव फिल्म थी।
9. उत्तमा विलेन (2015)
इस फिल्म ने सफलता से सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। उत्तमा विलेन का लेखन खुद कमल हासन ने किया था, जबकि इसका निर्देशन किया था रमेश अरविन्द ने।
10. मरुधानयागम
यह फिल्म अभी बन रही है। तमिल सिनेमा में इससे अधिक बजट की फिल्म आजतक नहीं बनी है।