फैशन के नाम पर आए दिन कुछ ना कुछ अजीब-गरीब मार्केट में आता ही रहता है। जिसे ट्रेंड के नाम पर लोग कैरी भी करते हैं। आपको याद ही होगा साल 2018 में भी एक जींस काफी पॉपुलर हुई थी। ये जींस अमेरिका के फेमस ब्रांड की थी। इस जींस में केवल पॉकेट के लिए लगा कपड़ा ही नज़र आ रहा था। जिसे लोगों ने भी काफी पसंद किया था।
आए दिन फैशन के नाम पर इस तरह के खिलवाड़ होते ही रहते हैं। लोग भी इन्हें काफी पसंद करते हैं। जीन्स के साथ तो शुरू से ही काफी एक्सपरिमेंट किया जाता रहा है। कभी उसमें रंगों से खेला जाता है तो कभी मंकी वॉश और रिप्ड जींस तो आजकल ट्रेंड में ही है। जींस में कहीं से भी कट लगा हो, या फटी हो तो वो रिप्ड जींस हो जाती है।
हाल ही में फैशन की दुनिया में एक नई जींस इंट्रोड्यूज़ हुई है। इसे देख आप भी हैरान रह जाएंगे। ये जींस सोशल मीडिया पर हर तरफ छाई हुई है। इस जींस का डिज़ाइन समझ से परे है। जींस का एक पैर स्ट्रेट और एक पैर वाइड फ्लेयर है। आप भी देखिए ज़रा 2019 के इस नए फैशन ट्रैंड को…
ये जींस यूक्रेन के फैशन डिज़यनर कसेनिया शनाइडर के प्री फॉल कलेक्शन 2019 से लिया गया है। इस जींस की कीमत सुनकर आपके पैरों तले ज़मीन खिसक जाएगी। इस अजीबो-गरीब डिज़ाइन वाले जींस की कीमत 26 हज़ार रुपए है।
इस जींस को देखकर लोगों के लिए भी इस फैशन को समझ पाना मुश्किल है। सोशल मीडिया पर आने के बाद ये जींस ट्रोलर्स के निशाने पर आ गया है। यूज़र्स भी पूछ रहे हैं कि ये फैशन आखिर है क्या ?
खैर फैशन के नाम पर इस तरह के ट्रेंड्स मार्केट में आना आम हो गए हैं। 2018 अमेरिका की कंपनी की जींस के नाम रहा था। तो अब 2019 यूक्रेन की इस डिज़ाइनर जींस के नाम हो गया है।