ये दुनिया अजीब चीज़ों से भरी हुई है, जो आपको रोमांचित कर देती है। यही कारण है सैलानी दुनियाभर की यात्रा करते थकते नहीं हैं। धरती की विचित्रता को देखने की ललक हम सभी में होती है और छुट्टी पाते ही इसे अपनी आंखों से देखने के लिए लोग निकल पड़ते हैं। ऐसा ही एक द्वीप है, जहां की रेत खास होने के साथ साथ अद्भूत भी है। यही कारण है रेत की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
Advertisement
कैनरी द्वीप समूह में एक खाड़ी है, जहां तटरेखा पर पॉपकॉर्न की तरह दिखने वाली रेत होती है। लिहाज़ा ये जगह लोगों के बीच पॉपकॉर्न बे या पॉपकॉर्न बीच के नाम से भी मशहूर है। यूं तो दूर से ये किसी आम द्वीप की तरह ही दिखता है, लेकिन नज़दीक जाने पर लोग हैरान रह जाते हैं।
यहां पहुंचने वाले सैलानी इस रेत को लालच की नज़र से देखते हैं। दरअसल, ये सफ़ेद मूंगा है, जो पूरी तरह धुलकर पॉपकॉर्न जैसा बन गया है। इसके टुकड़े कुछ सामान्य आकार के तो कुछ उससे बड़े भी होते हैं।
यहां की रेत लोगों को अट्रैक्ट करती है। सैलानी इसे हाथ में लेकर फ़ोटो खिंचवाते हैं और सोशल साइट्स पर अपने इस अनोखे अनुभव को शेयर करते हैं।
ऐसा नहीं है यही एकमात्र विचित्र समुद्र तट है। दुनियाभर में अनेक ऐसे समुद्र तट हैं, जो रोमांचित कर देते हैं।