कहा गया है कि अगर आप वाकई भारत देखने के इच्छुक हैं तो आपको ट्रेन यात्रा करनी चाहिए। फोटोग्राफर एड हैनले भारत को देखना चाहते थे, समझना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने भारतीय रेल को चुना।
वह असम के डिब्रूगढ में ट्रेन पर सवार हुए और तमिल नाडु के कन्याकुमारी तक 4,273 किलोमीटर का फासला तय किया। इस 85 घंटे की यात्रा को उन्होंने बखूबी अपने कैमरे में कैद किया। हम यहां हैनले द्वारा क्लिक किए गए कुछ चुनिन्दा फोटो प्रस्तुत कर रहे हैं।
सुबह 7:07 बजे। त्रिवेन्द्रम सेन्ट्रल, केरल।
Advertisement
तमिलनाडु के वेल्लोर स्टेशन पर अनारक्षित डिब्बे की एक तस्वीर।
असम के गुवाहाटी जंक्शन पर पटरी पार करता एक दिव्यांग।
यह फोटो क्लिक की गई थी असम के जागीरोड स्टेशन पर।
पश्चिम बंगाल के आसनसोल स्टेशन के निकट ट्रेन से उतरता एक वेन्डर।
आसनसोल रेलवे स्टेशन।
चाय मिलती रहे तो ट्रेन यात्रा का आनन्द ही कुछ और है।
Advertisement
खिड़की से बाहर की दुनिया।
समय काटने की तैयारी भी तो है।
ओडिशा के कटक में अपर बर्थ के यात्री।
गुवाहाटी का बालक।
खाने-पीने की कमी नहीं है।
कटक के निकट का दृश्य।
उड़ीसा में महानदी।
आरपीएफ अधिकारी। यह तस्वीर असम के दिफू में क्लिक की गई थी।
कन्याकुमारी यहां से बस एक घंटे की दूरी पर ही है।
बस इन्तजार की घड़ी खत्म ही होने वाली है।
केरल का नैय्याटिनकारा।
पहुंच गए कन्याकुमारी।
Advertisement
साभारः Ed Hanley