त्यौहारों के मामले में भारत बेहद रंगीन है। होली हो या दिवाली भारत में त्यौहारों की अलग ही रौनक है। जहां तक होली की बात है तो यह गिले-शिकवे भूलकर साथ मिलकर खुशियां मनाने का त्यौहार है।
अन्य वर्षों की तरह इस बार भी बड़ी धूम-धाम से होली मनाई गई। भारत में नहीं, बल्कि विदेशों में रहने वाले भारतीयों ने भी होली का लुत्फ उठाया। यहां तक कि आपको जानकर आश्चर्य होगा कि दुनिया की सबसे बड़ी होली पार्टी भारत में नहीं, बल्कि अमेरिका में मनाई गई।
जी हां, अमेरिका के उता में स्थित भगवान श्रीकृष्ण मंदिर के प्रांगण में होली मनाने के लिए एक भव्य आयोजन किया गया था। इस होली थीम पार्टी का आयोजन किया था इस्कॉन ने।
यहां हजारों की संख्या में लोग जुटे। हर्ष और उल्लास के साथ होली खेला।
यकीनन आज की तारीख में यह दुनिया सिमट सी गई है। वैश्विक गांव की परिकल्पना ने अब अाकार ले लिया है।
इस विडियो को आप यहां देख सकते हैं।