उत्तर कोरिया के हाईवेज, जो राजधानी प्योंगयांग को देश के सुदूर इलाकों से जोड़ते हैं, पर यात्रा करना एक अलग ही अनुभव है। राजधानी प्योंगयांग में जहां सबकुछ नियमबद्ध दिखता है, ग्रामीण इलाकों में वैसा कुछ नहीं है। इन हाईवेज पर यात्रा के दौरान आपको सब कुछ अजीब सा लग सकता है, क्योंकि इन पर वाहन बेहद कम चलते हैं। यहां के राजमार्ग हाईवेज की तरह कम ही दिखते हैं, बल्कि ये आपको किसी हवाई पट्टी की याद दिलाएंगे। साथ ही ज्यों-ज्यों आप गांव के करीब जाएंगे, आपको लगने लगेगा कि यहां समय जैसे 50 के दशक में थम गया है।
फोटोग्राफर एरिक लफार्ज जब सिर्फ 10 वर्ष आयु के थे, तब से सुदूर देशों का दौरा कर रहे हैं। उन्होंने इथोपिया से लेकर यमन तक और उत्तर कोरिया से लेकर भारत तक को अपने कैमरे में सहेज रखा है। एरिक की तस्वीरें दुनिया के अलग-अलग मैगजीन्स में प्रकाशित हो चुके हैं। ये तस्वीरें फोटोग्राफर एरिक लफार्ज ने अपने उत्तर कोरिया दौरे के वक्त ली थी।
1. हाईवे पर एक व्यस्त दिन।
2. आराम से गाड़ी चलाइए, यहां दुर्घटना का खतरा नहीं है।
3. उत्तर कोरिया के राजमार्गों पर सफर के दौरान यह दृश्य आम है। इस तस्वीर में एक बच्चे को सड़क किनारे उसके हंसों के साथ देख सकते हैं।
4. राजधानी प्योंगयांग में गंदे वाहन की एन्ट्री सख्त मना है। यही वजह है कि राजधानी में एन्ट्री से पहले वाहनों की सफाई होती है।
5. हाईवे पर सफर के दौरान आप देख सकेंगे कि यह देश विकास से कोसों दूस अब भी पचास के दशक में ही है।
6. ये राजमार्ग इतने बड़े हैं कि इस पर बड़े प्लेन्स भी लैंडिंग कर सकते हैं। यह अलग बात है कि इस पर कार या अन्य वाहन दौड़ते हुए कम ही दिखाई पड़ते हैं।
7. आपको टोल प्लाजा नहीं दिखेंगे, लेकिन प्योंगयांग से बाहर निकलते वक्त आपको विशेष अनुमति की जरूरत पड़ती है।
8. हाईवे के किनारे आपको कहीं-कहीं इस तरह की दुकानें मिल जाएंगी।
9. यहां सड़क की मरम्मत हो रही है और एक बैंड पार्टी प्रदर्शन की तैयारी में दिख रहा है।
10. राजमार्ग किनारे बच्चे भुट्टे सुखा रहे हैं।
फोटोः Bored Panda