आपने कभी बकरी को किसी बैल से लड़ते हुए देखा है? शायद नहीं। तो ठीक है, इस मजेदार विडियो को देखिए। यह बकरी, अपने से करीब पचास गुना अधिक वजनी बैल को अप्रतिम साहस से भागने को मजबूर कर देती है। यह विडियो उन लोगों के लिए प्रेरणास्त्रोत साबित हो सकता है, जो खुद को साधारण मानते हैं, और हालात से लड़ने का साहस नहीं जुटा पाते। जी हां, साधारण लोग भी कभी-कभी कमाल कर जाते हैं। बस जरूरत होती है, साहस की। धैर्य की। इस बकरी की तरह।