फ्रांस ने लुज्निकी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मैच में क्रोएशिया को 4-2 से मात देकर फीफा विश्व कप के 21वें संस्करण का खिताब अपने नाम कर लिया।
फ्रांस दूसरी बार विश्व कप जीतने में सफल रहा है। इससे पहले उसने 1998 में अपने घर में पहला विश्व कप जीता था। वहीं अपने पहले विश्व कप के फाइनल में क्रोएशिया को हार मिली।
⭐️⭐️#FRA
France have won the 2018 FIFA #WorldCup in Moscow! #FRACRO // #WorldCupFinal pic.twitter.com/fZhmJmxjVh
— FIFA World Cup (@FIFAWorldCup) July 15, 2018
क्रोएशिया को 4-2 से रौंदते हुए फ्रांस ने फीफा विश्व कप 2018 का खिताब जीता। यह फ्रांस का दूसरा विश्व कप खिताब है। इसके पहले 1998 में ब्राजील को हराते हुए यूरोप की यह महाशक्ति फुटबॉल का सिरमौर बनी थी।
रविवार को मॉस्को के लुजिन्हकी स्टेडियम में खोले गए इस मैच का पहला गोल 18वें मिनट में फ्रांस के खाते में आया। यह एक आत्मघाती गोल था, जो क्रोएशिया के मारियो मैंडजुकिच के हेडर से आया। ठीक 10 मिनट बाद क्रोएशिया ने मैच में उस वक्त वापसी की, जब 28वें मिनट में इवान पेरिसिच ने जबरदस्त गोल दागा।
And #FRA wins the #WorldCup! Huge respect to #CRO for beating the odds and fighting til the end! Incredible #WorldCupFinal – cheers to all the teams on a great tournament. pic.twitter.com/oiftAC6CKR
— Ryan Seacrest (@RyanSeacrest) July 15, 2018
खेल में अभी 11 मिनट और बढ़े ही थे कि VAR के इस्तेमाल से फ्रांस को एक पेनल्टी मिल गई। इवान पेरिसिच के हैंडबॉल फाउल से मिले इस सुनहरे अवसर को भुनाते हुए एंटोनी ग्रीजमैन ने फ्रांस को 2-1 की बढ़त दे दी। हाफ टाइम तक फ्रांस 2-1 के स्कोर के साथ क्रोएशिया से आगे था।
फिर 59वें मिनट में पॉल पोग्बा ने तो 65वें मिनट में युवा खिलाड़ी मबापे ने शानदार गोल दागकर फ्रांस को 4-1 की बड़ी बढ़त दिला दी। हालांकि इसके कुछ मिनट बाद ही फ्रांस के गोलकीपर लॉरिस की गलती के चलते क्रोएशिया के मारियो मैंडजुकिच ने एक आसान गोल दागकर स्कोर अपनी टीम को मैच में वापसी कराने की कोशिस की। मगर इसके बाद पूरे मैच में क्रोएशिया कोई कमाल नहीं दिखा पाया और अपने पहले विश्व कप से चूक गया।
#WorldCupFinal finally the joy of holding the victory cup pic.twitter.com/ag4EfUoYIY
— R.R.Sivaraaam (@RRsivaraam) July 15, 2018