हर मछुआरे का सपना होता है कि वह हर दिन बड़ी तादाद में मछलियां पकड़े। बीच समुद्र जाकर कई टन मछलियां पकड़ना हर किसी के बस की बात नहीं होती, इसके लिए साहस चाहिए होता है। और जब उन्हें ऐसा करने में कामयाबी मिलती है, वो दिन उनके लिए जिंदगी का सबसे बड़ा दिन बन जाता है।
Advertisement
हम आम लोगों को मछलियां पकड़ना आसान लगता होगा या फिर जो इसके शौक़ीन हैं उनके लिए बिना मछली पकड़े वापस घर लौटना कोई नई बात नहीं होगी।
लेकिन जब किसी के लिए फिशिंग करना उसका बिज़नेस हो, उसके लिए बिना शिकार किये वापस घर लौटना मुनासिब नहीं होता है, क्योंकि इसी से उसका घर चलता है।
मछुआरों को बड़ी तादात में मछलियों को पकड़ने के लिए जाल या रोड के अलावा और कई चीजों को ध्यान में रखना होता है। मछलियों को फंसाने के लिए चारा डालने से लेकर पर्याप्त ऑपरेटिंग उपकरण की आवश्यकता होती है।
समुद्र के बीचोबीच घात लगाकर ये मछुआरे बैठते हैं और भारी मात्रा में शिकार के फंसने का प्रयास करते हैं। और जब कोई ऐसे समुद्र में शिकार की तलाश में गया हो, तो उसको अनचाही घटना के लिए हमेशा तैयार रहना होता है।
ऐसी ही एक घटना इन मछुआरों के साथ हुई, जिसका इन्हें अंदेशा नहीं था। इस घटना ने इन मछुआरों को अचरज में डाल दिया साथ ही साथ एक ख़ुशी का अनुभव भी रहा।
हुआ कुछ यूं कि मछुआरों ने रोज की तरह समुद्र में जाल को फेंका। फिर मछलियों से भरे जाल को ऊपर की ओर खींचा।
फिर जाल में फंसी कई टन मछलियों को बाहर निकालना शुरू किया गया।
और अचानक, उन्होंने जाल के अंदर कुछ ऐसा देखा जिससे वो अचरज में पड़ गए।
जैसे-जैसे मछलियों को जाल से बाहर निकाला जाने लगा, वैसे ही उन्होंने देखा कि जाल में कुछ और भी फंसा हुआ है।
ये थी विशाल शार्क, जिसे देखकर हर कोई हैरत में रह गया।
हम और आपके लिए ये शायद कोई बड़ी बात न हो, लेकिन एक मछुआरे के लिए ये किसी उपलब्धि से कम नहीं है।
Advertisement