महेंद्र सिंह धोनी की गिनती टीम इंडिया के हैंडसम कप्तानों में होती है। जहां क्रिकेट फ़ैन उनके खेल के दीवाने हैं, वहीं लड़कियां धोनी के कूल लुक पर फ़िदा रहती हैं। धोनी पर मरने वालों की कमी नहीं है और अब उनके फ़ैन की लिस्ट एक महिला क्रिकेटर का नाम भी जुड़ गया है।
पाकिस्तान की खूबसूरत और दुनिया की नंबर एक गेंदबाज सना मीर हैंडसम धोनी पर फ़िदा हैं। एक शो के दौरान सना मीर ने अपने दिल की बात कही। वो वनडे और टी-20 में पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम की कप्तान रह चुकी हैं। सना मीर ने कहा महेंद्र सिंह धोनी उनके फेवरेट क्रिकेटर हैं।
सना आईसीसी की वन-डे रैंकिंग में नंबर-1 की पोजीशन पर हैं। ‘वॉयस ऑफ क्रिकेट’ नाम के एक शो में एंकर जैनब अब्बास ने जब उनसे पूछा किसी एक खिलाड़ी का नाम बताइए जिनके साथ आप पूरा एक दिन बिताना चाहेंगी। इसके जवाब में उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी का नाम लिया।
धोनी के अलावा उन्होंने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री और पूर्व क्रिकेटर इमरान खान का भी नाम लिया, लेकिन सना के मुंह से धोनी का नाम सुनकर पाकिस्तानियों और खासतौर पर वहां के खिलाड़ियों को जलन तो ज़बर्दस्त हो रही होगी। क्योंकि इस लड़की ने दुश्मन देश के खिलाड़ी को अपना पसंदीदा खिलाड़ी जो बता दिया।
धोनी की तारीफ़ करने वाली पाकिस्तानी महिला क्रिकेट टीम की बेहतरीन खिलाड़ी सना 663 अंकों के साथ आईसीसी की रैंकिंग में पहले स्थान पर हैं।
चलिए आपको दिखाते है वो वीडियो जिसमें सना अपना हाल-ए-दिल बयां कर रही है-
पाकिस्तानियों को अब जलने की बजाय अपने आपको सुधारने की कोशिश करनी चाहिए, वरना ऐसे ही उनके देश के हर नागरिक का फेवरेट कोई विदेशी बनेगा।