‘डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर-2’, ‘झलक दिखला जा’ जैसे कई शोज कर चुके फैज़ल खान (19) इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को को लेकर चर्चा में हैं। खबरें हैं कि फैजल एक मॉडल को डेट कर रहे हैं। दोनों को अक्सर साथ समय बिताते देखा गया है।
खबरों के मुताबिक, फैज़ल का अफेयर मॉडल मुस्कान कटारिया के साथ चल रहा है।
यही नहीं, दोनों इन्सटाग्राम पर अक्सर अपनी साथ की कई तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।
फैज़ल ने अपने अफेयर की खबरों को लेकर कहा है कि यह उनका व्यक्तिगत मामला है, वो इस बारे में बात नहीं करना चाहते।
बता दें कि फैज़ल का नाम पहले ‘भारत का वीर पुत्र : महाराणा प्रताप’ शो में उनकी को-स्टार रहीं रश्मि वालिया के साथ भी जुड़ चुका है। इस शो में फैज़ल ने महाराणा प्रताप का किरदार निभाया था। एक डांसर से अभिनय के क्षेत्र में उतरे फैज़ल को लोगों ने इस शो में काफी पसंद किया था।
आज फैज़ल जिस मुकाम पर है उसके पीछे उनकी कड़ी मेहनत है। फैज़ल ने 14 साल की उम्र में पहला डांसिंग रियलिटी शो ‘डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर 2’ का खिताब अपने नाम किया था। यहां से उन्होंने फिर पीछे पलटकर नहीं देखा और अपने सपनों को हकीकत बनाने की दिशा की और निकल पड़े।
वो ‘भारत का वीर पुत्र : महाराणा प्रताप'(2013-14) में मुख्य भूमिका में नजर आए। इसके बाद वे डांसिंग रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा 7’ (2014) के विजेता बने। फैजल को आखिरी बार रियलिटी शो ‘डांस चैम्पियंस’ में देखा गया था।
2015 में फैज़ल मुंबई में खुद का फ्लैट खरीद चुके हैं, जहां अब वे अपने परिवार के साथ रहते हैं। ये वन बीएचके फ्लैट मुंबई के एक पॉश इलाके के अपार्टमेंट के 15वें फ्लोर पर है।
फैज़ल मुंबई के एक ऑटो ड्राइवर के बेटे हैं, लेकिन आज की तारीख में उनकी खुद की दो लग्जरी कार और एक बाइक है।
फैज़ल आज भी अपने पिता के ऑटो से ही आना-जाना पसंद करते हैं। आज उनके बेटे ने जो कुछ भी उनके लिए किया है, वो उनके लिए गर्व की बात है।
अभी फैज़ल के पिता मुंबई के एक ह्यूमन राइट्स ऑर्गनाइजेशन के अध्यक्ष हैं। अब वो अपने ऑटो में दूसरों को नहीं, बल्कि अपने बेटे फैज़ल को बैठाना पसंद करते हैं।