इन दिनों विराट कोहली दिलों की धड़कन बन गए हैं। टी-20 विश्व कप में उनके शानदार प्रदर्शन से पूरा भारत गौरवान्वित महसूस कर रहा है। लड़कियां उन्हें शादी के लिए प्रपोजल भेज रही हैं और उनके चाहने वाले उन्हें अपना नायक मानते हैं। फिर भी कुछ ऐसी बातें हैं, उनके बारे में जो काफी लोग नहीं जानते।
नीचे विराट कोहली के बारे में कुछ ऐसी ही अनोखी और दिलचस्प जानकारियां दी गई हैं, जिनके बारे में उनके चाहने वालों को पता होना चाहिए।
1. विराट कोहली बचपन से ही करिश्मा कपूर के दीवाने थे। करिश्मा उनका पहला क्रश थी।
2. विराट का उपनाम ‘चीकू’ है। यह नाम उन्हें दिल्ली की रणजी टीम में जुड़ने के पश्चात मिला था। चीकू नाम दिया था अजित चौधरी ने, जो उस समय दिल्ली के कोच हुआ करते थे।
3. विराट को टैटू काफी पसंद हैं। उनका मानना है कि उनके 4 टैटू में से गोल्डन ड्रैगन और समुराई योद्धा का टैटू उनके लिए अत्यंत भाग्यशाली हैं।
4. 2006 में जब कोहली अपनी रणजी टीम की तरफ से कर्नाटक के विरुद्ध खेल रहे थे, उनके पिता का निधन हो गया। लेकिन यह दुर्घटना विराट को शानदार 90 रन बनाने से रोक नहीं सकी थी।
5. विराट कोहली का एक कीर्तिमान यह भी है कि अंतर्राष्ट्रीय एक दिवसीय मैच में वह सबसे तेज़ शतक लगाने वाले भारतीय हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्होंने केवल 52 गेंदों में अपना शतक पूरा किया था।
6. अपने आकर्षक अंदाज़ और विशाल फैन फॉलोइंग की वजह से विज्ञापन की दुनिया में भी विराट सभी ब्रांड्स की पसंद बन चुके हैं। अब वह ब्रान्ड वैल्यू के मामले में केवल धोनी से ही पीछे हैं।
7. कोहली भारत के एकमात्र ऐसे खिलाडी हैं, जिन्होंने विश्व कप के अपने पहले ही मैच में बढ़िया शतक जड़ दिया था। 2011 में बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय पारी की शुरुआत करते हुए उन्होंने यह शतक बनाया था।
8. वर्ष 2012 में 23 साल की ही उम्र में उन्हें ICC ने एक दिवसीय मैच के ‘साल के सबसे बेहतरीन खिलाड़ी’ होने का खिताब दिया था।
9. 2013 में उन्हें श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया गया।
10. विराट को स्पोर्ट्स प्रो में 13वें स्थान पर जगह दी गई। उन्हें विश्व के सबसे अधिक मार्केटेबल खिलाडियों की सूची में भी स्थान दिया गया। उनके साथ इस लिस्ट में नेयमार, रोरय मकल्लोरी तथा उसैन बोल्ट भी शामिल थे।
11. सचिन तेंदुलकर और सुरेश रैना के अलावा कोहली ही ऐसे बैट्समेन हैं, जिन्होंने अंतर्राष्ट्रीय एक दिवसीय मैच में 22 साल की उम्र से पहले ही दो शतक बना लिए थे।
12. विराट को घर का बना खाना बहुत ही प्रिय है। मटन बिरयानी और खीर उनकी सबसे पसंदीदा हैं। हालांकि, इन दिनों अपने स्वास्थ्य तथा तंदुरुस्ती का ख्याल रखने के लिए केवल स्वस्थ आहार ही लेते हैं।
13. ‘वेल ड्रेस्ड पर्सोनलिटी’ नामक एक लिस्ट में अमरीका के राष्ट्रपति ओबामा के साथ-साथ कोहली का भी नाम शामिल है।