हर इंसान का दो चेहरा होता है। प्रोफशनल लाइफ और पर्सनल लाइफ। इंसान इन दो मामलों में बिल्कुल अलग तरह से रिएक्ट करता है। कुछ ऐसा ही टीम इंडिया के हैंडसम कप्तान विराट कोहली के साथ भी है। मैदान पर अक्सर अपने अाक्रामक और गुस्सैल व्यवहार के लिए मशहूर विराट कोहली निजी ज़िंदगी में अपने नाम की तरह ही विराट दिल वाले हैं।
विराट अभी दुनिया के नंबर वन बल्लेबाज़ और सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं। इस उपलब्धि के बाद भी उनके अंदर अहंकार बिल्कुल नहीं है। चलिए हम आपको बताते हैं विराट की निजी ज़िंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें, जिससे आप खुद ही समझ जाएंगे कि मैदान के बाहर के विराट कैसे हैं।
1. फैंस को खुश रखना
किसी भी प्रोफेशनल खिलाड़ी की तरह विराट को अच्छी तरह पता है कि अपने फैंस को कैसे खुश रखना है, तभी तो पिछले साल दक्षिण अफ्रीका में हुए एक टेस्ट मैच के दौरान जब टीम इंडिया फील्डिंग के लिए ग्राउंड की तरफ बढ़ रही थी, विराट ने देखा कि एक छोटी बच्ची बार-बार उन्हें चीयर कर रही है। इसे देखकर विराट तुरंत अपनी इस छोटी से फैंन के पास गए और उससे हाथ मिलाया। जाहिर है अपने फेवरेट क्रिकेटर्स से मिलकर बच्ची बहुत खुश हो गई।
2. हमेशा पार्टनर को सपोर्ट किया
विराट न सिर्फ एक अच्छे खिलाड़ी, बल्कि बेहतरीन इंसान और अच्छे पति भी हैं। बात शादी के बाद की हो या पहले की हर मौके पर विराट अनुष्का के सपोर्ट में खड़े रहते हैं। शादी के पहले जब भी कभी उनके खराब खेल पर लोग अनुष्का को बीच में घसीटते थे तब विराट ने उनका हमेशा मुंहतोड़ जवाब दिया। अपनी हार की ज़िम्मेदारी उन्होंने हमेशा खुद ली है।
3. श्रीलंका के क्रिकेट फैन के साथ विराट खूब झूमें
विराट के चाहने वाले सिर्फ देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी हैं। 2015 में टीम इंडिया के श्रीलंका टूर के दौरान जब कोलंबो में खेले जा रहे टेस्ट मैच के दौरान बारिश हो गई और खेल रुक गया, तब एक श्रीलंकाई फैन श्रीलंका का झंडा लेकर भारतीय खिलाड़ों के ड्रेसिंग रूम में विराट से मिलने पहुंच गया। इस वाकये पर नाराज़ होने की बजाय विराट ने उनके साथ जमकर डांस किया।
4. इंग्लैंड की महिला क्रिकेटर करना चाहती थी विराट से शादी
विराट के हैंडसम लुक पर सिर्फ भारतीय लड़कियां ही नहीं, बल्कि विदेशी भी फिदा हो जाती हैं। इंग्लैंड की महिला क्रिकेटर डेनियल वैट विराट की बहुत बड़ी फैन हैं और वो कुछ साल पहले उन्होंने ट्वीटर पर विराट को शादी के लिए प्रपोज़ भी किया था। हालांकि, इस समय विराट ने इसका कोई जवाब नहीं दिया था, लेकिन जब वो इंगलैंड दौरे पर गए तब अपनी इस फैन से मिले और उसे बैट भी गिफ्ट किया।
5. बहुत दिलदार हैं विराट
विराट का दिल उनके नाम की तरह ही विराट है, तभी तो उन्होंने पाकिस्तानी खिलाड़ी मोहम्मद आमिर को अपना महंगा बैट गिफ्ट कर दिया। दरअसल, क्रिकेट के मैदान पर भले ही आमिर और विराट प्रतिद्वंदी हो लेकिन असल ज़िंदगी में दोनों अच्छे दोस्त हैं। चैम्पियन्स ट्रॉफी के दौरान जब भारत पाकिस्तान से फाइनल मैच हार गया था, उसी समय विराट ने अपनी दोस्ती निभाते हुए आमिर को अपना एक बैट गिफ्ट कर दिया था।
6. बेस्ट डांसर
विराट सिर्फ क्रिकेट के मैदान पर ही नहीं, बल्कि डांस फ्लोर पर भी ज़बर्दस्त परफॉर्म करते हैं। उनके डांस स्टेप्स कमाल के होते हैं। युवराज सिंह और हरभजन सिंह की शादी में विराट जमकर नाचे थें। उनका पंजाबी डांस कमाल का होता है। आईपीएल में क्रिस गेल और मनदीप सिंह के साथ विराट का डांस वाला विडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।
7. मोहम्मद सिराज के घर जमीन पर बैठकर बिरयानी खाई
इस बार के आईपीएल में मोहम्मद सिराज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम में हैं। सनराइज़र्स हैदराबाद के साथ खेले गए एक मैच के दौरान जब पूरी टीम हैदराबाद में मौजूद थी, तब विराट कोहली समेत उनके कुछ साथी सिराज के घर बिरयानी खाने पहुंच गए। सिराज बहुत साधारण परिवार से हैं और उनका घर हैदराबाद की तंग गलियों में हैं। बावजूद इसके कप्तान विराट उनके घर पहुंच गए और मजे से ज़मीन पर बैठकर बिरयानी खाई।