पेट्रोल पंप पर धुम्रपान करना निषेध है, यह सामान्य ज्ञान की बात है। यह किसी को भी महंगा साबित हो सकता है। जान पर तक बन आ सकती है। लेकिन कुछ लोग इसकी परवाह किए बगैर देखी को अनदेखा कर, पेट्रोप पंप के पास धुम्रपान करते हैं। हाल ही में इसी से जुड़ी एक घटना का विडियो सामने आया है।
एक काले रंग की गाड़ी पेट्रोप पंप के सामने रुकती है, जिसमें से सफेद रंग की शर्ट पहना हुआ एक शख्स उतरता है। उसके हाथ में पहले से ही सिगेरेट होती है। पेट्रोल पंप के कर्मचारी के मना करने के बाद भी उसने धुम्रपान करना बंद नहीं किया। कई बार टोकने पर भी जब उस शख्स ने सिगरेट नहीं बुझाई, तो पंप कर्मचारी ने लड़के को जबरदस्त सबक सिखाया, जिसे वह जिंदगी भर याद रखेगा।
विडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि फिर कर्मचारी फ्यूल डिस्पेंसर के पास रखे फायर एक्सटिंग्विशर को उठाता है और सिगरेट पी रहे शख्स पर स्प्रे कर देता है, जिससे गाड़ी के आसपास धुआं-धुआं हो जाता है। कुछ लोगों को लग सकता है कि कर्मचारी को ऐसा नहीं करना चाहिए था, एक सिगरेट के लिए आग बुझाने वाले फायर एक्सटिंग्विशर की जरूरत नहीं थी। पेट्रोल स्टेशन के कर्मचारी ने इस मुद्दे को बहुत ज्यादा बना दिया।
Advertisement
लेकिन इस विडियो के माध्यम से एक सन्देश जरूर जाता है कि पेट्रोल पम्प और फायर स्टेशनों पर धूम्रपान न करने का नियम गंभीरता से लिए जाने की जरूरत है। वरना ये धुम्रपान कर रहे शख्स और वहां मौजूद अन्य लोगों के लिए खतरा साबित हो सकता है। वहीं, इस पेट्रोल कर्मचारी ने जो कुछ भी किया वह उन सब लोगों के लिए सबक है जो पेट्रोल पंपों के पास धुम्रपान करते हैं।
यह घटना बुल्गारिया की राजधानी सोफिया की है, जिसका विडियो इन्टरनेट पर वायरल हो रहा है। यहां देखें विडियो:
Advertisement