आमतौर पर जब हम किसी मॉडल की कल्पना करते हैं, तो हमारे जेहन में कोई छरहरी काया वाली लंबी खूबसूरत लड़की आती है। यही सच है। खूबसूरती के इसी पैमाने को मॉडलिंग का पर्याय मान लिया गया है। हालांकि, अब हम जो आपको बताने जा रहे हैं, उसके बारे में जानकर आपको यकीन करना मुश्किल होगा। हालांकि, यह भी सच ही है। महज 3 फुट और 4 इंच लंबी एक मॉडल ने फैशन की दुनिया में नए प्रतिमान स्थापित कए हैं। उन्होंने खूबसूरती की नई परिभाषा स्थापित की है। इस मॉडल का नाम Dru Presta है। उनका कद भले ही छोटा है, लेकिन आत्मविश्वास कहीं अधिक लंबा। Dru अपने बचपन के दिनों से मॉडलिंग करना चाहतीं थीं और आखिरकार वह एक सफल मॉडल बन गईं हैं।
A post shared by Dru Presta (@g0lden.bebe) on
हालांकि, Dru Presta का यह सफर आसान नहीं था। वह अपने बचपन के दिनों से Achondroplasi नामक बीमारी से ग्रस्त हैं। कद में छोटा होने की वजह से उन्हें लोगों की प्रताड़ना झेलनी पड़ी थी। लोग उन्हें बेहद अजीब नजरिए से देखते थे। यह सब झेल पाना बेहद मुश्किल था।
A post shared by Dru Presta (@g0lden.bebe) on
अपनी बीमारी से लड़ते हुए Dru Presta आगे बढ़ीं। कैलिफोर्निया के नेवदा में रहने वाली Dru मॉडलिंग की दुनिया में कुछ नया करने के लिए वह लॉस एंजिलिस चलीं गईं। इस शहर ने उनके सपनों को हकीकत में बदलने में मदद की। वह फिलहाल मॉडिलंग के कई सारे असाइनमेन्ट्स पर काम कर रही हैं।
A post shared by Dru Presta (@g0lden.bebe) on
अब Dru लोगों की प्रेरणा बनकर उभरी हैं। खासकर ऐसे लोगों के लिए जो अपने शारीरिक बनावट को आगे बढ़ने में रुकावट मानते हैं।
A post shared by Dru Presta (@g0lden.bebe) on
Dru को उनके अचीवमेन्ट्स के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं।
A post shared by Dru Presta (@g0lden.bebe) on