फ़िल्मी दुनिया में काम करने वाले लोग अपने फीगर और लुक को लेकर बेहद संजीदा होते हैं। वहीं, अन्य क्षेत्रों में व्यस्त लोग अपने लुक या फिटनेस को उतना तरजीह नहीं देते। लिहाजा कुछ लोकप्रिय हस्तियों कीr उम्र का अंतराल और उनका लुक आपको चकित कर सकता है। आइए ऐसी कुछ दिलचस्प तस्वीरों से रूबरू होते हैं।
बाबा रामदेव और आमिर खान
योग गुरु बाबा रामदेव आज किसी स्टार से कम नहीं हैं। इन्होंने योग के बल पर न केवल व्यावसायिक प्रतिष्ठान खड़े किए, बल्कि पर्याप्त लोकप्रियता भी हासिल की। इनकी उम्र आप अगर अनुमान लगाएं तो सटीक नहीं हो सकते हैं। बता दें कि बाबा का जन्म 25 दिसंबर 1965 को हुआ था। इस लिहाज से वे 52 साल के हैं। ये अभिनेता आमिर खान से उम्र में छोटे हैं। अब आप हे बताएं कि कौन दिखने में उम्रदराज लगता है है!
राहुल गांधी और मनीष सिसोदिया
ये दोनों राजनीति में ही सक्रिय हैं, लेकिन फिटनेस और लुक में अंतर है। बता दें कि उम्र में मनीष सिसोदिया राहुल गांधी से भी छोटे हैं। राहुल गांधी का जन्म 19 जून 1970 को हुआ था, तो मनीष 5 जनवरी 1972 को जन्में हैं। आप साफ़ देख सकते हैं कि कैसे महज दो साल के उम्र अंतराल रहने पर भी सिसोदिया उम्रदराज लगते हैं।
अनिल कपूर और अमित शाह

संकलित।
अनिल कपूर भले ही अब कम दिखते हों, लेकिन अभी भी जवान दिखते हैं। जान लें कि ये भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से 8 साल बड़े हैं। इनको देखकर कोई ऐसा सोच भी नहीं सकता है!
अब जब आलेख को राजनीतिक टच दे ही दिया है तो ये देखिए।
पीएम नरेंद्र मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी में आप अंदाजा लगा सकते हैं कि कौन कितने उम्र का है। बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी 67 के हैं तो सोनिया गांधी 71 साल की हैं।
सोनाक्षी सिन्हा और श्वेता त्रिपाठी

संकलित।
जानकर हैरानी हो सकती है कि अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा मसान व हरामखोर फिल्म में काम कर चुकी अभिनेत्री श्वेता त्रिपाठी से छोटी हैं। सोनाक्षी 30 साल की हैं, जबकि श्वेता 32 साल की हैं। श्वेता सोनाक्षी से बहुत छोटी जान पड़ती हैं।