टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी अब भी विकेट के पीछे उतने ही खतरनाक हैं, जितने के पहले हुआ करते थे। वह बेहद फिट हैं। उनकी उम्र भले ही 36 हो गई है, लेकिन उनमें फुर्ती बरकरार है। वह चीते की तरह गेन्द पर झपटते हैं। विकेट के पीछे धोनी की फिल्डिंग का एक विडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक शानदार कैच लपकते दिखाई पड़ रहे हैं।
न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए पहले एकदिवसीय मैच में इस कैच पर टीम इंडिया को कोई विकेट तो नहीं मिला, लेकिन दर्शकों की सराहना जरूर मिली। इस विडियो से यह साफ है कि धोनी की फिटनेस की वजह से उन्हें टीम से नहीं निकाला जा सकता है। वहीं, यह भी साफ है कि जब तक धोनी टीम में बने हुए हैं, दिनेश कार्तिक को विकेट के पीछे जाने का मौका नहीं मिलेगा।
क्या है इस विडियो में
न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए पहले एकदिवसीय मैच के दूसरे ओवर में भुवनेश्वर कुमार गेंदबाजी कर रहे थे। यह गेंद किवी बल्लेबाज कोलिन मुनरो से होते हुए तेजी से विकेट के पीछे ऑफ साइड में आई। पहले से तैनात धोनी ने जबरदस्त छलांग लगाकर गेंद को लपक लिया। भुवनेश्वर को लगा यह विकेट होगा और अपील करने लगे। हालांकि, ऐसा था नहीं। बॉल कोलिन के बैट और पैड के बीच से निकली थी। खास बात धोनी का बॉल को लपकना था।
इस विडियो को भारतीय क्रिकेट टीम के आधिकारिक फेसबुक पेज भी शेयर किया गया है।
धोनी का रिकॉर्ड
धोनी ने अब तक के अपने क्रिकेट करियर में विकेट के पीछे कुल 750 शिकार किया है। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 256 कैच और 38 स्टंप किए हैं, जबकि वनडे में 286 कैच और 103 स्टंप किए।
इस विडियो को देखकर आपको पता चल गया होगा कि धोनी अब तक टीम इंडिया में क्यों बने हुए हैं।