इन्टरनेट पर एक विडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक मध्य-वयसीय व्यक्ति एक शादी समारोह में डांस करता दिख रहा है। यह सज्जन दरअसल पेशे से प्रोफेसर हैं और इन्टरनेट पर लोगों ने उन्हें डांसर अंकल का नाम दे दिया है। इन्टरनेट की दुनिया में प्रसिद्ध होने से पहले वह केवल शादी समारोह में शामिल होने वाले एक मेहमान भर थे। खास बात यह है कि डांसर अंकल के मूव्स को आप खारिज नहीं कर सकते हैं।
स्टेज पर बॉलीवुड स्टाइल में डांस करने वाले सज्जन का नाम है संजीव श्रीवास्तव उर्फ डब्बू। वह दरअसल ग्वालियर में अपनी पत्नी के भाई की शादी के लिए आयोजित संगीत उत्सव में सपत्नीक उपस्थित हुए थे।
डांसर अंकल गोविन्दा की फिल्म खुदगर्ज के गाना आपके आ जाने से पर जबर्दस्त तरीके से नाचे। यहां आप उनकी अदा देख सकते हैं।
डांसर अंकल का क्रेज कुछ ऐसा है कि खुद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ट्विटर पर उनकी तारीफ किए बिना नहीं रह सके।
हमारे विदिशा के भोपाल में कार्यरत प्रोफ़ेसर श्री संजीव श्रीवास्तव जी की ज़िंदादिली ने पूरे भारत में इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। मानो या ना मानो मध्यप्रदेश के पानी में कुछ तो ख़ास बात है… pic.twitter.com/8qM15uZVXF
— ShivrajSingh Chouhan (@ChouhanShivraj) June 1, 2018
संजीव श्रीवास्तव मध्य प्रदेश के विदिशा के रहने वाले हैं। वह भोपाल के भाभा इंजीनियरिंग रिसर्च इन्सटीट्यूट के इलेक्ट्रॉनिक्स डिपार्टमेन्ट में असिस्टेंट प्रोफोसर हैं। उनके दो बच्चे हैं। 12 वर्षी पर्व और 10 वर्षीया आराध्या।
खास बात यह है कि डांसर अंकल की पत्नी अंजली ने डांस के मामले में उनका हमेशा साथ दिया है। संजीव ने बकायदा डांस की ट्रेनिंग ली हुई है। अस्सी के दशक में वह मध्य प्रदेश में एक के बाद एक तीन स्पर्धा भी जीत चुके हैं।
46 साल की उम्र के संजीव श्रीवास्तव को नहीं पता था कि उनसे संबंधित विडियो कुछ इस तरह वायरल हो जाएगा। वह मिथुन चक्रवर्ती से प्रेरणा लेते हैं।
वर्ष 1998 तक वह स्टेज पर परफॉर्म किया करते थे। अब वह रातों रात स्टार बन गए हैं।
यहां आप डांसर अंकल का दूसरा विडियो देख सकते हैं।
यहां रहा तीसरा विडियो जिसमें वह चढ़ती जवानी गाना पर परफृॉर्म करते नजर आ रहे हैं।
संजीव श्रीवास्तव अपने खाली वक्त में अब भी प्रैक्टिस करते हैं। यहां रहा सबूत।
खुदगर्ज फिल्म का यह ऑरिजिनल गाना आप यहां देख सकते हैं।