वो कहते हैं ना कि जोड़ियां आसमान में बनती हैं। धरती पर आकर अपने पार्टनर को ढूंढना पड़ता है। ऐसा की ही कुछ हुआ है आईपीएल में अपनी प्रतिभा का नमूना पेश करने वाले भारतीय क्रिकेटर के साथ। उन्हें अपनी जीवन संगिनी मिल गई और देर ना करते हुए उन्होंने उसे अपनी अर्धांगिनी भी बना लिया है। हम बात कर रहे हैं क्रिकेटर संजू सैमसन की। जिन्होंने हाल ही में अपनी गर्लफ्रैंड के साथ सात फेरे लिए हैं।
केरल के क्रिकेट खिलाड़ी संजू सैमसन ने अपनी दोस्त चारूलता से शनिवार को शादी कर ली है। चारुलता संजू के साथ कॉलेज में पढ़ती थीं। दोनों करीब पांच सालों से एक दूसरे को जानते थे। दोनों ने कोवालम में एक छोटे से समारोह में शादी की। शादी में दोनों के परिवार के सदस्यों को मिलाकर करीब 30 लोग शामिल हुए थे। शादी के बाद दोनों को ट्विटर पर बधाइयों का सिलसिला भी मिलना शुरू हो गया।
• Happy Married Life #SanjuSamson pic.twitter.com/ui6DQpnG3v
— Rahul Shaji Rj (@Rahulrj_offl) December 22, 2018
Happy married life champ 😘#SanjuSamson @BCCI @rajasthanroyals @RanjiKerala pic.twitter.com/gRjbw1uTgF
— ഒടിയൻ (@rahulToGo) December 22, 2018
यूं शुरू हुई लव स्टोरी
अपनी लव स्टोरी का खुलासा खुद संजू ने फेसबुक के ज़रिए किया। संजू ने बताया कि वो और चारुलता इवानियोस कॉलेज में एक साथ पढ़ा करते थे। अपने फेसबुक पोस्ट पर संजू ने लिखा 22 अगस्त 2013 को रात के 11 बजकर 11 मिनिट पर मैंने चारु को एक ‘हाई’ भेजा था। उस दिन से आज तक मैं इंतज़ार कर रहा था कि कब मुझे चारु के साथ फोटो पोस्ट करने का मौका मिलेगा। मैं दुनिया को बताना चाहता था कि मैं इनसे प्यार करता हूं और ये मेरे लिए कितनी खास हैं।
पांच साल साथ में पढ़ाई करते-करते दोनों करीब आ गए। दोनों ने अपने घर वालों के सामने शादी की इच्छा ज़ाहिर की और घरवाले भी राज़ी हो गए। संजू क्रिश्चियन धर्म के हैं और चारुलता हिंदू हैं। दोनों ने विशेष विवाह अधिनियम के तहत शादी की है। चारु के पिता बी रमेश कुमार वरिष्ठ पत्रकार हैं। चारु अपनी पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रही हैं। तो वहीं संजू भारतीय क्रिकेट टीम में अपनी जगह बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।