भारत की प्रथम राजभाषा हिंदी की विश्वभर में तूती बोल रही है। इसी कड़ी में अब प्रचलित ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी में हिंदी के दो शब्दों को जगह मिली है।
Advertisement
हाल ही में ऑक्सफोर्ड इंग्लिश डिक्शनरी में शामिल किए गए कुछ नए शब्दों को सार्वजनिक किया गया है, जिनमें भारत में रोजमर्रा के भोजन में शामिल होने वाली दालों के नाम हैं।
ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी में जोड़े गए 600 से ज्यादा नए शब्दों में चना और चना दाल का नाम शामिल हैं।
आपको बता दें हर तीन महीने में डिक्शनरी में लाइफस्टाइल, समसामयिक और शिक्षा के सम्बंधित नए शब्दों को शामिल किया जाता है।
गौरतलब है कि पिछले साल भी हिंदी शब्द ‘वाह’ और ‘अइय्यो’ को ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी में जगह मिली थी।
इसके अलावा ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी में टेनिस से जुड़े ‘फोर्स्ड एरर’ (forced error) और बेगेल (bagel) जैसे कुछ शब्दों को भी शामिल किया गया है।
Advertisement